लाइव न्यूज़ :

सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स में निकली बंपर भर्तियां, जानें योग्यता व आवेदन की तारीख, जानें पूरी डिटेल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 14, 2020 14:29 IST

CRPF Recruitment 2020: नोटिफिकेशन के मुताबिक सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने हेड कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर (SI), इंस्पेक्टर और असिस्टेट सब इंस्पेक्टर (ASI) के पदों पर करीब 789 भर्तियां होनी है।

Open in App
ठळक मुद्देवैकेंसी के लिए लिखित परीक्षा 20 दिंसबर को होनी है। आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2020 निर्धारित किये गये हैं। 

सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने हेड कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर (SI) समेत कई पदों पर भर्तियां निकाला है। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने हेड कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर (SI), इंस्पेक्टर और असिस्टेट सब इंस्पेक्टर (ASI) के पदों पर करीब 789 भर्तियां होनी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीआरपीएफ पैरामेडिकल रिक्रूटमेंट 2020 के लिए 20 जुलाई से ऑफलाइन ही आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2020 निर्धारित किये गये हैं। 

भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस में योग्यता, क्वालिफिकेशन, आयु सीमा समेत जरूरी जानकारी जरूर देख लें। वैकेंसी के लिए लिखित परीक्षा 20 दिंसबर को होनी है। भर्ती के लिए अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा निर्धारित किया गया है। जैसे सब इंस्पेक्टर के लिए 30 साल, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के लिए 20 से 25 साल, हेड कांस्टेबल के लिए 18 से 25 साल, हेड कांस्टेबल (जूनियर एक्सरे असिस्टेंट / लेबोरेटरी असिस्टेंट / इलेक्ट्रीशियन) के लिए 20 से 25 साल, हेड कांस्टेबल (स्टीवर्ड) और कांस्टेबल  के लिए 18 से 23 साल निर्धारित किये गये हैं। 

आवेदन फीस

नोटिफिकेशन के मुताबिक ग्रुप बी के आवदेन के लिए फीस 200 रुपए और ग्रुप सी के लिए आवेदन फीस 100 रुपए निर्धारित किये गये हैं। वहीं, एससी/एसटी के उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं है।

ऐसे करें आवेदन

नोटिफिकेशन के मुताबिक योग्य उम्मीदवार 20 जुलाई से 31 अगस्त तक आवेदन पत्र के साथ सभी संबंधित दस्तावेजों की फोटोकॉपी और 2 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ को "DIGP, Group Center, CRPF, Bhopal, Village-Bangrasia, Taluk-Huzoor, District-Bhopal, MP-462045" पर भेज दें। परीक्षा का नाम "केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पैरामेडिकल स्टाफ परीक्षा, 2020" लिफाफे के ऊपर लिखा होना अनिवार्य है। 

टॅग्स :सीआरपीएफसरकारी नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतIndia Post GDS Recruitment 2026: इंडिया पोस्ट में बंपर भर्ती, 28,740 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, चेक करें डिटेल्स

भारतRepublic Day 2026: अद्भुत, अलौकिक, अतुलनीय, अविस्मरणीय, अकल्पनीय और अति मनमोहक?, कर्तव्य पथ पर रणबांकुरे...

भारतसलाम कर रहा देश?, 982 पुलिस कर्मियों को वीरता और सेवा पदक सम्मान

भारतSimran Bala: 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर सीआरपीएफ की पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व?, राजौरी के लोग बिटिया सिमरन बाला की प्रेरणादायक यात्रा पर मना रहे जश्न?

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ