लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Impact: जोमैटो 13% कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी में, शेष की सैलरी में 50 प्रतिशत तक की होगी कटौती

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 16, 2020 10:13 IST

लॉकडाउन की वजह से कई कंपनियों को घाटा उठाना पड़ रहा है। ऐसे में ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने फैसला किया है कि वो अपने 13 फीसद कर्मचारियों की छंटनी करेगी, जबकि बाकी बचे कर्मचारियों की सैलरी में 50 फीसद तक की कटौती की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देखान-पान से संबंधित ऑनलाइन सेवाएं देने वाली कंपनी जोमैटो कोरोना वायरस महामारी के कारण लगभग 13 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही हैकंपनी में लगभग 4,000 कर्मचारी काम करते हैं, कई कर्मचारियों की सैलरी में भी होगी कटौती

नई दिल्ली:कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप की वजह से 17 मई तक देश लॉकडाउन है। ऐसे में लॉकडाउन के कारण कई कंपनियों को घाटा उठाना पड़ रहा है। इस बीच ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने भी अपने 13 फीसद कर्मचारियों की छंटनी का फैसला किया है। इसके अलावा बाकी बचे कर्मचारियों की सैलरी में 50 फीसद तक की कटौती की जाएगी। जोमैटो ने ये फैसला कोरोना वायरस के चलते लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण डिमांड में कमी आने की वजह से लिया है। 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी में लगभग 4,000 कर्मचारी काम करते हैं। जोमैटो के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) दीपिंदर गोयल ने कहा कि कंपनी के कारोबार के कई पहलुओं में पिछले कुछ महीनों में नाटकीय रूप से बदलाव आया है और इनमें से कई बदलाव स्थायी होने वाले हैं। उन्होंने कहा, 'हम एक अधिक केंद्रित जोमैटो तैयार करना जारी रखेंगे लेकिन हमें अपने सभी कर्मचारियों के लिये पर्याप्त काम मिल पाने की उम्मीद नहीं दिख रही है। हम करीब 13 प्रतिशत कर्मचारियों को आगे अपने साथ रख पाने में सक्षम नहीं होंगे।'

उन्होंने कहा कि जो भी कर्मचारी छंटनी से प्रभावित हुए हैं, उन्हें अगले 24 घंटे के भीतर कंपनी की नेतृत्व टीम से जूम कॉल का निमंत्रण मिलेगा। इनके अलावा वैसे कर्मचारी जिन्हें अभी निकाला नहीं जा रहा है, लेकिन उनके लिये कंपनी के पास काम नहीं है तो उन्हें 50 प्रतिशत ही वेतन मिलेगा। गोयल ने कहा कि ऐसे कर्मचारियों से हम उम्मीद करते हैं कि वे अपना पूरा समय और अपनी पूरी ऊर्जा नयी नौकरी खोजने में लाएंगे। कंपनी जून से अपने सभी कर्मचारियों के वेतन में 50 प्रतिशत तक कटौती करने जा रही है। 

बता दें कि देश में कोरोना वायरस के कारण स्थिति बेहद गंभीर है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक कुल 85,940 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से जहां 30,153 ठीक या डिस्चार्ज हुए हैं तो वहीं 2752 लोगों की मौत हो चुकी है। 

(भाषा इनपुट भी)

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ