लाइव न्यूज़ :

खुशखबरी: Zomato पिता बनने पर अपने कर्मचारियों को भी देगा 26 सप्ताह का अवकाश, साथ में पैसा भी

By भाषा | Updated: June 4, 2019 08:47 IST

Open in App
ठळक मुद्देZomato नए अभिभावकों को हर बच्चे के लिए 1,000 डॉलर (करीब 69,262 रुपये) की एकमुश्त सहायता राशि भी देगीकंपनी मां के अलावा पुरूष कर्मचारियों को भी 26 सप्ताह का वेतन के साथ अवकाश देगी।

रेस्तरां से जुड़ी विविध जानकारी ऑनलाइन मुहैया कराने वाली और ऑर्डर देकर खाना आपूर्ति सुविधा देने वाली कंपनी जोमेटो ने सोमवार को कहा कि महिलाओं को मातृत्व अवकाश के साथ साथ अपने पुरूष कर्मचारियों को भी पिता बनने पर 26 सप्ताह का वेतन के साथ अवकाश देगी।

कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपिन्दर गोयल ने एक ब्लॉग में कहा कि परिवार की देखभाल के लिए कर्मचारियों को लचीलापन प्रदान करने और सशक्त करने के लिए कंपनी नए अभिभावकों को हर बच्चे के लिए 1,000 डॉलर (करीब 69,262 रुपये) की एकमुश्त सहायता राशि भी देगी ताकि वह अपने नए बच्चे का इस दुनिया में स्वागत कर सकें।

गोयल ने कहा कि नए बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने को लेकर महिला और पुरुषों के लिए छुट्टियों की अलग-अलग व्यवस्था बहुत असंतुलित है। तेरह देशों में काम करने वाली जोमेटो के गोयल ने कहा कि सरकार के नियमानुसार हम दुनियाभर में अपनी महिला कर्मचारियों को 26 हफ्ते का वेतनशुदा मातृत्व अवकाश दे रहे हैं। हम अपने पुरुष कर्मचारियों को भी यही सुविधा प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा इतना ही नहीं, यह योजना नए बच्चे को जन्म देने वाले अभिभावकों के अलावा सेरोगेसी, गोद लेने या समान लिंग के जीवनसाथियों के अभिभावक बनने वालों को भी उपलब्ध होगी। 

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण