लाइव न्यूज़ :

समतामूलक समाज के निर्माण के लिए अभी से जुटें नौजवान : कोविंद

By भाषा | Updated: August 26, 2021 18:44 IST

Open in App

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने युवा पीढ़ी को वर्ष 2047 में आजादी की शताब्दी तक समाज को तमाम असमानताओं से मुक्त करके एक समतामूलक समाज की स्थापना का लक्ष्य देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इस काम में सभी नौजवान अभी से जुट जाएं। राष्ट्रपति ने लखनऊ स्थित बाबा साहब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के नौवें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2047 में जब देश आजादी की शताब्दी मना रहा होगा उस वक्त यहां मौजूद तमाम युवा देश का नेतृत्व कर रहे होंगे। उन्होंने कहा कि उस समय तक समाज विभिन्न भेदभाव और असमानता की बेड़ियों से पूरी तरह मुक्त हो चुका होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के समतामूलक समाज के निर्माण के सपने को पूरा करने के लिए अभी से जुटना होगा। कोविंद ने दीक्षांत समारोह में उपाधियां धारण करने वाले तमाम युवाओं से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान करते हुए कहा कि "आप जॉब सीकर के बजाय जॉब क्रिएटर बनें।" उन्होंने कहा कि बाबा साहब का कहना था कि अगर शिक्षित व्यक्ति समाज के कल्याण में काम ना आए तो उसका कोई अर्थ नहीं है। राष्ट्रपति ने कहा कि आज हमारे देश की बेटियां मुल्क का नाम बेटों से ज्यादा रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण का बाबा साहब का सपना अब पूरा हो रहा है। इस मौके पर स्नातक, परास्नातक, पीएचडी तथा एमफिल एवं अन्य पाठ्यक्रमों के 1424 छात्र-छात्राओं को उपाधि से सम्मानित किया गया। उनमें से छह को राष्ट्रपति ने स्वर्ण पदक प्रदान किये। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर सावित्रीबाई फुले गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतAmbedkar Jayanti 2025: बाबासाहेब के बहाने भाजपा का मिशन 2027 शुरू?, भाजपा पहली बार 13 दिनों तक मनाएगी जयंती

भारतAmbedkar Jayanti 2025: डॉ अंबेडकर नगर-कोटा-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत?, मध्य प्रदेश को नई सौगात, जानिए समय सारिणी

भारतAmbedkar Jayanti 2025: बड़े राज्य गंभीर चुनौतियां पेश करते हैं, छोटे राज्य के पक्ष में बाबा साहेब?, पुस्तक ‘थॉट्स ऑन लिंग्विस्टिक स्टेट्स’ में विभाजन की जोरदार वकालत की

भारतAmbedkar Jayanti 2025: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगी थी बाबासाहब की पहली प्रतिमा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए