लाइव न्यूज़ :

बीजेपी MLA आकाश विजयवर्गीय की गिरफ्तारी के विरोध में युवा समर्थक ने किया आत्मदाह का प्रयास

By भाषा | Updated: June 26, 2019 22:19 IST

युवक ने अपना नाम गौरव शर्मा बताते हुए कहा कि "जनता की सेवा करने वाले" भाजपा विधायक की गिरफ्तारी के विरोध में उसने यह कदम उठाया। आकाश (34) भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं और नवंबर 2018 का विधानसभा चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा विधायक ने नगर निगम के एक भवन निरीक्षक को क्रिकेट के बैट से पीट दिया था।तैनात पुलिसकर्मियों ने फौरन उसे रोका और उसके शरीर पर पानी डालकर उसे काबू में किया।

इंदौर नगर निगम के एक अफसर को क्रिकेट बैट से पीटने के मामले में हुई स्थानीय भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय की गिरफ्तारी के विरोध में उनके युवा समर्थक ने बुधवार रात जिला जेल के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया।

स्थानीय अदालत ने मामले में विजयवर्गीय की जमानत याचिका खारिज करने के बाद उन्हें इसी जेल में 11 जुलाई तक के लिये न्यायिक हिरासत के तहत भेजा है। चश्मदीद लोगों ने बताया कि आजाद नगर क्षेत्र स्थित जिला जेल के गेट के पास एक युवक ने खुद पर डिब्बे से केरोसीन उड़ेल लिया। इससे पहले कि वह खुद को आग लगा पाता, वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने फौरन उसे रोका और उसके शरीर पर पानी डालकर उसे काबू में किया।

युवक ने अपना नाम गौरव शर्मा बताते हुए कहा कि "जनता की सेवा करने वाले" भाजपा विधायक की गिरफ्तारी के विरोध में उसने यह कदम उठाया। आकाश (34) भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं और नवंबर 2018 का विधानसभा चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने।

जर्जर भवन ढहाने की मुहिम के दौरान विवाद के बाद भाजपा विधायक ने नगर निगम के एक भवन निरीक्षक को क्रिकेट के बैट से पीट दिया था। उनका आरोप है कि गंजी कम्पाउंड क्षेत्र में एक मकान को बेवजह जर्जर बताकर खाली कराने गये नगर निगम के कर्मचारी इस घर में रहने वाली महिलाओं से बदसलूकी कर रहे थे। 

टॅग्स :कैलाश विजयवर्गीयमध्य प्रदेशकमलनाथशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस