लाइव न्यूज़ :

केरल में चुनाव के बाद हिंसक झड़प, यूथ लीग के 22 साल के कार्यकर्ता की मौत

By भाषा | Updated: April 7, 2021 10:20 IST

Kerala Election: केरल में विधानसभा चुनाव के तहत मंगलवार को वोट डाले गए थे। इसी दौरान झड़प हुई थी जिसमें यूथ लीग का कार्यकर्ता गंभीर तौर पर घायल हो गया था।

Open in App

कन्नूर (केरल): केरल में कुथुपरम्पा निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव के बाद माकपा और आईयूएमएल कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में गंभीर रूप से घायल हुए यूथ लीग के 22 वर्षीय कार्यकर्ता की बुधवार तड़के मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि फर्जी मतदान के आरोपों पर मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे पराल इलाके में झड़प हुई।

पुलिस ने बताया कि यूथ लीग के कार्यकर्ता मंसूर को पैर में गंभीर चोंटें आयी और उसे कोझीकोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

यूथ लीग विपक्षी दल कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के मुख्य सहयोगी दल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) की युवा ईकाई है। पुलिस ने बताया कि झड़प में मंसूर का भाई एवं यूडीएफ का चुनावी एजेंट भी घायल हो गया था।

आईयूएमएल ने आरोप लगाया कि माकपा कार्यकर्ताओं के एक समूह ने उन पर बम फेंके। इससे पहले उन्होंने मंसूर भाइयों पर धारदार हथियार से हमला किया।

केरल के उत्तरी कन्नूर जिले में स्थित कुथुपरम्बा विधानसभा क्षेत्र में सत्तारूढ़ माकपा नीत लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) के सहयोगी लोक जनतांत्रिक दल के के. पी. मोहनन और आईयूएमएल के पुट्टनकंडी अब्दुल्ला के बीच कड़ा मुकाबला देखा गया।

टॅग्स :केरल विधानसभा चुनावविधानसभा चुनावविधान सभा चुनाव 2021
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतमुफ़्त LPG सिलेंडर, महिलाओं और बुज़ुर्गों के लिए ₹3,000 पेंशन, बीजेपी ने केरलम के लिए घोषणापत्र जारी किया

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"