लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में युवक ने तेंदुए को दरांती से मार गिराया

By भाषा | Updated: September 1, 2021 20:12 IST

Open in App

उत्तराखंड के पिथैरागढ़ जिले के एक गांव में एक युवक ने एक मादा तेंदुआ के साथ संघर्ष में उसे मार डाला । एक वन अधिकारी ने इसकी जानकारी दी । पिथौरागढ के वन रेंज अधिकारी दिनेश जोशी ने बताया कि नरेश सिंह नैनी गांव में खेत में अपनी बकरियों को चरा रहा था और तभी उसके झुंड पर मादा तेंदुआ ने हमला कर दिया और उसकी एक बकरी को ले जाने लगी । उन्होंने बताया कि सिंह ने उसके जबड़े से अपनी बकरी छीनने का प्रयास किया और इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला बोल दिया, लेकिन युवक ने हार नहीं मानी और अपनी दरांती से उस पर वार किया जिससे उसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि मादा तेंदुआ की उम्र दो साल थी । जोशी ने बताया कि आत्मरक्षा का मामला होने के कारण युवक के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। संघर्ष में युवक को मामूली चोटें आयी हैं और उसे प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?