लाइव न्यूज़ :

पुलिस हिरासत में युवक की मौत, पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: February 12, 2021 22:04 IST

Open in App

जौनपुर (उप्र), 12 फरवरी जौनपुर जिले के बक्शा थाने में पूछताछ के लिए लाये गए एक युवक की बृहस्पतिवार देर रात हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना में आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर ने इस घटना के बाद बक्शा थाने के थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। उन्होंने घटना की मजिस्ट्रेट जांच का भी आदेश दिया है।

इस घटना की सूचना पर हज़ारों की संख्या में आक्रोशित ग्रामीणों ने लखनऊ वाराणसी राजमार्ग को जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर पथराव किया। इस घटना में पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) जितेंद्र दुबे सहित कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी घायल हो गए हैं। घटना की गम्भीरता को देख थाना परिसर से लेकर जिला अस्पताल तक पुलिस व पीएसी के जवानों के अलावा कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई।

इस मामले में आरोपी बक्शा थाने के थाना प्रभारी, एसओजी प्रभारी समेत कई पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज होने के बाद जनता का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए ले गयी। एसपी नगर संजय कुमार ने बताया कि मृतक के भाई अजय यादव की तहरीर पर थानाध्यक्ष बक्शा अजय कुमार सिंह समेत कई पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्‍या समेत कई सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक नैय्यर ने बताया कि लूट के एक मामले में अपराध शाखा का दल चार-पांच युवकों को पूछताछ हेतु बक्शा थाने लाया था।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के चकमिर्जापुर निवासी तिलकधारी यादव के 25 वर्षीय पुत्र किशन यादव उर्फ पुजारी को पुलिस ने हिरासत में लिया था, देर रात किशन की तबीयत खराब हो गई, पुलिसकर्मी उसे रात करीब एक बजे अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक का कहना है कि अभियुक्त के पास लूट के घटना में शामिल होने के कई साक्ष्य मिले थे जिसके आधार पर उसे हिरासत में लिया गया था। वहीं परिवार वाले पुलिस द्वारा पिटाई करके हत्या का आरोप लगा रहे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो