लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद में नाबालिग से बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 22, 2020 14:27 IST

Open in App

हैदराबाद, 22 दिसंबर हैदराबाद में एक नाबालिग लड़की को डरा-धमका कर बार-बार बलात्कार करने के आरोप में 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और वह शम्शाबाद में पीड़ित के रिश्तेदार के घर में किराए पर रहता था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पीड़ित से कथित तौर पर कई बार बलात्कार किया।

पीड़ित लड़की के माता-पिता इस साल अक्टूबर में उसे रिश्तेदार के घर छोड़कर असम में अपने घर लौट गए थे। लड़की ने 18 दिसंबर को अपने माता-पिता के लौटने पर सारी आपबीती अपनी मां से कही।

इसके बाद लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि युवक ने उसकी बेटी को डरा-धमका कर बार-बार उससे बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी