लाइव न्यूज़ :

"आपका घर, आपका पानी, आपकी जमीन छीनी जा सकती है लेकिन कोई भी आपकी भाषा नहीं छीन सकता", महबूबा मुफ्ती ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 17, 2023 07:55 IST

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर घाटी में क्षेत्रीय भाषाओं की वकालत करते हुए लोगों से अपील की कि वो अपने घरों में अपनी मातृभाषा में ही बात करें। उन्होंने कहा कि कोई भी उनकी भाषा नहीं छीन सकता, जब तक कि वे खुद अपनी भाषा को न भूलें।

Open in App
ठळक मुद्देमहबूबा मुफ्ती ने कश्मीर में क्षेत्रीय भाषाओं की वकालत करते हुए कहा कि लोग अपनी भाषा में बात करेंआपका घर, आपका पानी, आपकी जमीन छीनी जा सकती है लेकिन कोई भी आपकी भाषा नहीं छीन सकताकश्मीरी भाषा का अपना महत्व है लेकिन आज की पीढ़ी दूसरी भाषा के चक्कर में उसे भूल रही है

जम्मू: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर घाटी में क्षेत्रीय भाषाओं की वकालत करते हुए लोगों से अपील की कि वो अपने घरों में अपनी मातृभाषा में ही बात करें। उन्होंने कहा कि कोई भी उनकी भाषा नहीं छीन सकता, जब तक कि वे खुद अपनी भाषा को न भूलें।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को जम्मू में गुर्जर देश चैरिटेबल ट्रस्ट में की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, "आपके घर, आपका पानी आपसे छीना जा सकता है, यहां तक ​​कि आपकी जमीन भी छीनी जा सकती है, लेकिन कोई भी आपसे आपकी भाषा नहीं छीन सकता जब तक कि आप खुद उसे न भूलें।"

पूर्व सीएम मुफ्ती ने कहा कि कश्मीरियों को अपने घरों में अपनी भाषाएं बोलने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीरी भाषा का अपना महत्व है लेकिन आज की पीढ़ी अपनी मातृभाषा को महत्व देने की जगह अपने बच्चों के साथ बातचीत में अंग्रेजी का उपयोग अधिक कर रही है।

उन्होंने कहा, "हमें अपने घरों में अपनी भाषाए बोलनी चाहिए। लेकिन दुर्भाग्य से हमने अपनी भाषाएं बोलना बंद कर दी है, चाहे वह कश्मीरी हो, डोगरी हो या फिर गुजरी हो। अब कोई बच्चा पैदा होता है तो उसके माता-पिता 'यहां आओ', 'वहां जाओ' के लिए अंग्रेजी भाषा का प्रयोग करते हैं।"

इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने लोगों से अनुरोध किया कि अगर वे अपनी भाषा को खत्म होने से बचाना चाहते हैं तो कम से कम अपने घरों में अपने बच्चों के साथ अपनी मातृभाषा में बात करना शुरू करें।

मालूम हो कि महबूबा मुफ्ती ने यह बात उस वक्त कही है, जब बीते सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने सर्वसम्मति से संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के केंद्र सरकार के 2019 के फैसले को सही ठहराते हुए उसे वैध बताया। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाला अनुच्छेद 370 का प्रावधान "अस्थायी" था। 

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद महबूबा की पार्टी पीडीपी ने अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए अपनी सभी राजनीतिक गतिविधियों को सात दिनों के लिए निलंबित कर दिया था।

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीJammuजम्मू कश्मीरPDP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील