लाइव न्यूज़ :

नाबालिग से बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 17, 2020 11:42 IST

Open in App

महोबा (उप्र), 17 दिसंबर पुलिस ने महोबा जिले में नौवीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा के साथ बलात्कार करने और उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में एक युवक को बुधवार को गिरफ्तार किया।

चरखारी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) श्रवण कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘क्षेत्र के एक गांव की नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 साल की छात्रा के साथ बलात्कार करने और घटना की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में उसी गांव के युवक उवैश (25) को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।"

उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत के अनुसार, युवक ने पांच माह पूर्व नाबालिग के साथ कथित रूप से बलात्कार किया था और अपने मोबाइल फोन से इस घटना का वीडियो भी बनाया था।

उन्होंने बताया कि उसने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता का कई बार यौन उत्पीड़न किया था।

एसएचओ ने कहा, "युवक ने गत मंगलवार को भी पीड़िता को बुलाया था, तभी पीड़िता के परिजन ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। आरोपी को बलात्कार, पॉक्सो अधिनियम और आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया और पीड़िता की चिकित्सीय जांच कराई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी