लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना ,कहा- उन्हें अपना अहंकार त्यागना चाहिए , पीएम के साथ बैठक में शामिल नहीं हुई थी

By भाषा | Updated: May 29, 2021 08:08 IST

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम के साथ बैठक में शामिल न होने के लिए ममता की आलोचना की सीएम योगी ने कहा- बंगाल की सीएम को अहंकार और क्षुद्र राजनीति से ऊपर उठना चाहिए

लखनऊ, 28 मई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में शामिल नहीं होने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र के साथ असहयोग संविधान के नियमों का खुला उल्लंघन है।

योगी ने ट्वीट किया, ‘‘ममता बनर्जी द्वारा केंद्र के साथ असहयोग संवैधानिक मानदंडों का खुला उल्लंघन है और सहकारी संघवाद की प्रकृति के खिलाफ है। प्रधानमंत्री की बैठक से अनुपस्थिति चक्रवात 'यास' के कारण कठिन समय में बंगाल के लोगों के कल्याण और बेहतरी के प्रति उनकी असंवेदनशीलता को दर्शाता है।''

एक अन्य ट्वीट में योगी ने कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री और पूरा देश बंगाल के लोगों के साथ है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को क्षुद्र राजनीति से ऊपर उठना चाहिए, अपने अहंकार को त्यागना चाहिए और बंगाल के लोगों को राहत देने के लिए राष्ट्र के साथ काम करना चाहिए।''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ओडिशा और पश्चिम बंगाल का दौरा किया और चक्रवात ‘यास’ के बाद की स्थिति पर दोनों राज्यों में समीक्षा बैठक की। जहां ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक मोदी के साथ बैठक में शामिल हुए, वहीं बनर्जी अपने राज्य की समीक्षा बैठक में शामिल नहीं हुईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथममता बनर्जीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos