लाइव न्यूज़ :

योगी ने झारखंड के स्‍थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: November 15, 2020 11:39 IST

Open in App

लखनऊ, 15 नवंबर उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने झारखंड के स्‍थापना दिवस पर झारखंडवासियों को रविवार को शुभकामनाएं दीं और महान स्‍वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन किया।

आदित्‍यनाथ ने ट़्वीट किया, ‘‘अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य एवं विपुल खनिज संपदा से पूरित झारखंड राज्‍य के स्‍थापना दिवस की झारखंडवासियों को अनंत शुभकामनाएं।''

उन्‍होंने लिखा, ''मेरी कामना है कि अपने साहस, संवेदना एवं परिश्रम के लिए जग प्रसिद्ध यह प्रदेश अपरिमित प्रगति कर बिरसा मुंडा के समृद्ध एवं खुशहाल राज्‍य के स्‍वप्‍न को साकार करे।''

इसके पहले, योगी ने बिरसा मुंडा को नमन करते हुए ट़वीट किया, ''महान स्‍वतंत्रता संग्राम सेनानी, जननायक, 'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर कोटिश: नमन।''

उन्‍होंने लिखा, '' शोषितों एवं वंचितों के सर्वांगीण उन्‍नयन हेतु आपके द्वारा जीवनपर्यंत किया गया संघर्ष अविस्‍मरणीय है। सामाजिक सद्भाव एवं त्‍याग से पूरित आपका जीवन हम सभी के लिए महान प्रेरणा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल