लाइव न्यूज़ :

Yogi Cabinet Expansion: "हमारी कोई मांग नहीं, देना तो मुख्यमंत्री जी को है न", सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 5, 2024 12:13 IST

यूपी की प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी सुभासपा के प्रमुख ओपी राजभर ने कैबिनेट विस्तार की संभावना पर कहा कि उनकी ओर से सरकार से कोई मांग नहीं की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देओपी राजभर ने कैबिनेट विस्तार की संभावना पर कहा कि हमारी ओर से कोई मांग नहीं की गई हैसुभासपा प्रमुख ने कहा कि कैबिनेट में किसको मंत्री पद देना है, यह योगी जी का विशेषाधिकार है राजभर ने कहा कि योगी कैबिनेट के विस्तार के बारे में सुभासपा को कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है

लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की संभावना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी ओर से सरकार से कोई मांग नहीं की गई है।

इसके साथ ही सुभासपा प्रमुख ने यह भी कहा कि कैबिनेट में किसको मंत्री पद देना है, यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है और इसलिए यह योगी आदित्यनाथ को तय करन है कि वो किसे कौन सा विभाग देना चाहते हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के बात करते हुए ओपी राजभर ने कहा, "हमें अभी तक राजभवन या मुख्यमंत्री जी के कार्यालय से कैबिनेट विस्तार के बारे में किसी तरह की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। हमें केवल इतनी खबर मिली है कि शाम 5 बजे नई कैबिनेट में शामिल होने वालों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। हमारी ओर से कोई मांग नहीं है। यह सीएम को तय करना है कि किसे कौन सा विभाग दिया जाए।''

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार शाम करीब पांच बजे होने की संभावना है, जो काफी समय से लंबित है। ओपी राजभर की पार्टी सुभासपा साल 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ी थी लेकिन चुनाव के फौरन बाद से सपा और सुभासपा के रिश्तों में खटास आ गई थी।

उसके बाद  पिछले साल जुलाई में यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की पहल पर भाजपा और ओपी राजभर के बीच रिश्तों में सुधार आया और उसके बाद ओपी राजभर बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल हुए थे। मौजूद समय में उनकी पार्टी के पास उत्तर प्रदेश की कुल 403 में से छह सीटें हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लोक भवन में कैबिनेट बैठक करेंगे। कैबिनेट बैठक में 21 से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है और इन्हें मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा कैबिनेट में लखनऊ मेट्रो के लिए भी दो चरणों के लिए प्रस्ताव आएगा और निजी ट्यूबवेलों को मुफ्त बिजली देने पर 2400 करोड़ रुपये खर्च के मंजूरी की भी मिलने की संभावना है।

इस दौरान अनपरा ई तापीय परियोजना की स्थापना के लिए 18624 करोड़ रुपये के प्रस्ताव और नेवेली पावर को बंधक विलेख के निष्पादन के लिए पंजीकरण शुल्क और स्टांप शुल्क में छूट के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी।

इसके अलावा, कैबिनेट राज्य राजधानी क्षेत्र को विकसित करने के लिए अध्यादेश के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है। एससीआर लखनऊ हरदोई सीतापुर उन्नाव रायबरेली बाराबंकी को मिलाकर बनाया जाएगा और लखनऊ में चारबाग से बसंत कुंज तक मेट्रो रेल चलाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है।

टॅग्स :ओम प्रकाश राजभरयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशSuheldev Bharatiya Samaj PartyलखनऊLucknow
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी