लाइव न्यूज़ :

सर्वेः तेजी से गिरी यूपी सीएम की लोकप्रियता, 8% की बढ़त लेकर योगी आदित्यनाथ की 'नाक के नीचे' पहुंचे अखिलेश यादव

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: December 21, 2018 21:17 IST

आगामी लोकसभा चुनाव में क्या सपा-बसपा और कांग्रेस को गठबंधन करना चाहिए? इस सवाल के जवाब में सर्वे में 47 फीसदी लोगों ने माना कि इन्हें गठबंधन कर लेना चाहिए। 

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नंबर दो के तौर पर उभर रहे नेता योगी आदित्यना‌थ की लोकप्रियता में तेजी से गिरावट आई है। उन्हीं के बनिस्पद पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की लोकप्रियता में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

यह रुझान इंडिया टुडे ग्रुप व एक्सिस माई इंडिया के सर्वे पॉलिटिकल स्टॉक एक्सचेंज (PSE) में सामने आए हैं। इसके तहत बीते तीन महीनों के आंकड़ों पर काम किया गया है।

योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता में 5 प्रतिशत की गिरावट

इस सर्वे में जो रुझान सामने आए हैं वो ये कि सितंबर 2018 में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता का आंकड़ा 43 फीसदी थी। लेकिन दिसंबर 2018 में यही आंकड़ा 38 फीसदी रह गया है। यानी बीते तीन महीनों में 5 फीसदी की गिरावट आई है।

अखिलेश यादव की लोकप्रियता पहुंची 37 प्रतिशत

तीन महीने पहले उत्तर प्रदेश में योगी आदित्‍यानाथ अपने निकटम प्रतिद्वंदी अखिलेश यादव से 14 फीसदी का अंतर था। लेकिन दिसंबर 2018 में यह अंतर महज 1 फीसदी रह गई है। 

दिसंबर में अखिलेश के चाहने वाले 37 फीसदी हो गई है। जबकि सितंबर में यही 29 फीसदी थी।

मायावती की लोकप्रियता भी घटी

मायावती इन दिनों राष्ट्रीय राजनीति में अपनी भूमिका को काफी मशगुल है। लेकिन उनके अपने प्रदेश में उनकी लोकप्रियता में गिरावट आती जा रही है। सितंबर में उनकी लोकप्रियता फसीदी 18 थी, जो कि अब 3 फीसदी की गिरावट के साथ महज 15 प्रतिशत रह गई है।

सपा-बसपा और कांग्रेस गठबंधन को बढ़त

आगामी लोकसभा चुनाव में क्या सपा-बसपा और कांग्रेस को गठबंधन करना चाहिए? इस सवाल के जवाब में सर्वे में 47 फीसदी लोगों ने माना कि इन्हें गठबंधन कर लेना चाहिए। जबकि इस गठबंधन के खिलाफ केवल 28 फीसदी लोगों ने ही मत व्यक्त किया।

30000 से ज्यादा लोगों से लिए गए थे सैंपल

सर्वे एजेंसी के अनुसार इस सर्वे में 31,200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। जबकि यूपी के जिलों की बात करें, तो इसे उत्तर प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में जाकर इकट्ठा किया गया था।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथलोकसभा चुनावअखिलेश यादवमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील