लाइव न्यूज़ :

सनातन धर्म को योगी आदित्यनाथ ने बताया भारत का राष्ट्रीय धर्म, राम मंदिर को लेकर कहा ये, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 28, 2023 09:48 IST

सभा को अपने संबोधन के दौरान योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अयोध्या में राम मंदिर की तर्ज पर अपवित्र धार्मिक स्थलों को बहाल करने के लिए अभियान चलाने का आग्रह किया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म है'।उन्होंने ये भी कहा कि स्वार्थ से ऊपर उठकर हम 'राष्ट्रीय धर्म' से जुड़ते हैं।उन्होंने आगे कहा कि देश सुरक्षित रहता है...हमारे धार्मिक स्थलों को अपवित्र किया गया तो बहाली अभियान शुरू होता है।

जलोर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राजस्थान के भीनमाल स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में मूर्ति जीर्णोद्धार एवं अभिषेक कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि 'सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म है'। उन्होंने ये भी कहा कि स्वार्थ से ऊपर उठकर हम 'राष्ट्रीय धर्म' से जुड़ते हैं। देश सुरक्षित रहता है...हमारे धार्मिक स्थलों को अपवित्र किया गया तो बहाली अभियान शुरू होता है।

उन्होंने ये भी कहा कि यदि किसी कालखंड में हमारे धार्मिक स्थलों को अपवित्र किया गया है तो अयोध्या की तर्ज पर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से 500 साल बाद भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है, उनके जीर्णोद्धार का अभियान चलाया जाना चाहिए। आप सभी भक्तों ने राष्ट्रीय भावना का प्रतिनिधित्व करते हुए भगवान राम के इस भव्य राष्ट्रीय मंदिर के निर्माण में अपना योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देशवासियों को अपनी विरासत का सम्मान करने और उसे संरक्षित रखने का संकल्प दिलाया। योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि भगवान नीलकंठ के मंदिर का 1400 वर्षों के बाद फिर से भव्य रूप से जीर्णोद्धार किया जाना विरासत के सम्मान और संरक्षण का एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की धरती धर्म, कर्म, भक्ति और शक्ति के समन्वय की केंद्र बिंदु है।

अपनी बात को जारी रखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "यदि आप धर्म के वास्तविक रहस्यों को समझना चाहते हैं, तो राजस्थान आना आवश्यक है।" इस दौरान योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रुद्राक्ष रोपा।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथराम मंदिरअयोध्यानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर