लाइव न्यूज़ :

'विकास और हिंदुत्व को अलग करके नहीं देखा जा सकता', बोले- योगी आदित्यानाथ

By शिवेंद्र राय | Updated: February 21, 2023 13:32 IST

डीडी न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कहा कि विकास और हिंदुत्व, दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं और दोनो को अलग करके नहीं देखा जा सकता।

Open in App
ठळक मुद्देविकास और हिंदुत्व को अलग करके नहीं देखा जा सकता - योगी आदित्यानाथ4 साल में यूपी को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाएंगे - योगी आदित्यानाथविकास से ही हम प्रत्येक नागरिक के जीवन में परिवर्तन ला सकते हैं - योगी आदित्यानाथ

लखनऊ: कुछ समय पहले ही भारत को हिंदू राष्ट्र और देश में रहने वाले हर नागरिक तो हिंदू बताने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने अब हिंदुत्व को विकास से जोड़ा है। योगी आदित्यानाथ ने कहा है कि विकास और हिंदुत्व, दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं और दोनो को अलग करके नहीं देखा जा सकता।

ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने डीडी न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में कहीं। योगी ने कहा, विकास और हिंदुत्व अलग-अलग करके नहीं देखे जा सकते। दोनो एक दूसरे के पूरक हैं। हिंदू ग्रोथ रेट को कोई दुनिया के अंदर देखेगा तो भारत उस समय विश्व गुरू के रूप में था।"

मुख्यमंत्री ने इस दौरान अगले 04 साल के अंदर यूपी को एक ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने की बात भी कही। उन्होंने कहा, "हमने पिछले दो साल कोरोना महामारी का सामना करते हुए बिताया है। कोरोना ने हमारी अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है। इससे हमारी ग्रोथ रेट पर असर पड़ा लेकिन उत्तर प्रदेश ने अपने लिए जो मानक तय किए हैं उस पर चल कर अगले 4 साल में यूपी को एक ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाएंगे।"

मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा, "डेवलपमेंट से ही हम प्रत्येक नागरिक के जीवन में परिवर्तन ला सकते हैं। डेवलपमेंट ही वह आधार है, जो परिवारवाद, जातिवाद और वर्ग संघर्ष से समाज को मुक्त करते हुए देश के बारे में एक बेहतर सोच दे सकता है। जिन लोगों ने परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति की है और इसकी आड़ में व्यापक भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है, उनसे इससे ज्यादा उम्मीद भी नहीं की जा सकती है।"

बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में हिंदू, हिंदुस्तान और हिंदू राष्ट्र को लेकर कई बयान दिए हैं। उन्होंने सनातन धर्म को भारत का राष्ट्रीय धर्म भी बताया था। लेकिन इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी लगातार विकास और प्रदेश में निवेश की बातें भी करते रहे हैं।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशइकॉनोमीलखनऊBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा