लाइव न्यूज़ :

एक साल के बाद सीएम योगी ने पेश किया सरकार का रिपोर्ट कार्ड, कहा-जंगलराज से मिली मुक्ति

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 19, 2018 13:42 IST

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार ने ठीक एक साल पहले शपथ ली थी। यूपी की जनता ने आदरणीय प्रधानमंत्री के साथ जुड़कर बीजेपी और सहयोगी दलों को प्रचंड बहुमत देकर एक नई आशा के साथ सरकार बनाने में योगदान दिया था। 

Open in App

लखनऊ, 19 मार्चः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अपनी सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर आमजन से रूबरू हुए और एक साल में सरकार द्वारा किए गए कार्यों व उपब्धियों को गिनाया। उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था से लेकर सरकार के कार्य करने की क्षमता को बताया। साथ ही साथ पिछली सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति परिवारवाद के लिए बदनाम थी।  

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमारी सरकार ने ठीक एक साल पहले शपथ ली थी। यूपी की जनता ने आदरणीय प्रधानमंत्री के साथ जुड़कर बीजेपी और सहयोगी दलों को प्रचंड बहुमत देकर एक नई आशा के साथ सरकार बनाने में योगदान दिया था। 

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन और विकास के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया गया है। यहां पिछले एक साल से पहले यूपी में जंगलराज था। 

उन्होंने पिछली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति जातिवाद और परिवारवाद में उलझी हुई थी। इससे प्रदेश को मुक्ति मिल गई है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि एक साल में सरकार का मूल्याकन करने के लिए काफी नहीं है। 

सीएम योगी ने अखिलेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी सरकार ने जब काम शुरू किया उस समय प्रदेश का खजाना खाली था। यह हमारी सरकार के लिए बड़ी चुनौती थी। 

इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया और प्रदेश की सड़कें गड्ढा मुक्त कीं। वहीं, प्रदेश में भय का माहौल था। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी