लाइव न्यूज़ :

तय हुई तारीख! योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को शाम चार बजे यूपी के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

By विनीत कुमार | Updated: March 18, 2022 21:16 IST

योगी आदित्यनाथ सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को लखनऊ में आयोजित होगा। सूत्रों के हवाले से आई खबर के अनुसार लखनऊ के इकाना स्टेडियम में तैयारी शुरू हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों के अनुसार लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शपथ ग्रहण आयोजन के लिए तैयारी शुरू हो चुकी है।योगी मंत्रिमंडल की रूपरेखा क्या होगी, इसे लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है।सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल के फाइनल नहीं हो सकने की वजह से ही शपथ ग्रहण की तारीख आगे बढ़ाई गई है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर योगी आदित्यनाथ 25 मार्च (शुक्रवार) को शपथ लेंगे। सूत्रों के हवाले से आई जानकारी के अनुसार योगी सरकार का शपथ ग्रहण शाम चार बजे होगा। इसे लेकर तैयारियां भी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में की जा रही हैं।

हालांकि योगी मंत्रिमंडल की रूपरेखा क्या होगी, इसे लेकर जानकारी सामने नहीं आ सकी है। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल के फाइनल नहीं हो सकने की वजह से ही शपथ ग्रहण की तारीख आगे बढ़ाई गई है। इससे पहले 21 मार्च और फिर 24 मार्च को शपथ लेने की खबरें आई थीं।

भाजपा ने यूपी चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। सात चरणों में हुए चुनाव के नतीजे पिछले हफ्ते आए थे। भाजपा ने 403 विधानसभा सीटों वाले यूपी चुनाव में अकेले 255 सीटों पर जीत दर्ज की। पिछले 37 सालों में यह पहली बार था जब कोई पार्टी लगातार दूसरी बार चुनाव जीतकर यूपी में सत्ता में लौटी है।

लखनऊ से लेकर दिल्ली तक मंथन, मंत्रिमंडल पर तस्वीर साफ नहीं

योगी सरकार का इस बार का मंत्रिमंडल कैसा और इसमें किसको जगह मिलेगी, इसे लेकर तस्वीर अभी भी साफ नहीं है। हाल में योगी दिल्ली में भी थे और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ उनकी बैठकें भी हुईं। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर अमित शाह और जेपी नड्डा भी शामिल हैं, जिनसे योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की थी।

योगी सरकार में डिप्टी सीएम को लेकर खासतौर पर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। क्या चुनाव हार चुके केशव प्रसाद मौर्य को उप-मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, इसे लेकर भी सवाल हैं। चर्चा ऐसी भी है कि किसी दलित और एक ब्राह्मण नेता को भी डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। गौरतलब है कि पिछली सरकार में दो डिप्टी सीएम लगाए गए थे। केशव प्रसाद मौर्य के साथ ब्राह्मण कोटे से दिनेश शर्मा को दूसरा डिप्टी सीएम बनाया गया था।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारविधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना