लाइव न्यूज़ :

Yogi Adityanath Nagina Rally: खतरा बनेंगे तो 'हम 'राम नाम सत्य भी करवा देते हैं', माफियाओं पर बरसे योगी आदित्यनाथ

By धीरज मिश्रा | Updated: April 6, 2024 17:03 IST

Yogi Adityanath Nagina Rally: लोकसभा चुनाव में बीजेपी 370 एनडीए 400 पार के टारगेट के साथ मैदान में है। शनिवार को बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने एक से बढ़कर एक रैली की

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ ने कहा, हम जो कुछ भी कर पा रहे हैं आपके बल पर कर पा रहे हैं भारतीय जनता पार्टी कहती नहीं है, करके दिखाती हैयोगी ने कहा सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग तो दंगा करवाते थे

Yogi Adityanath Nagina Rally: लोकसभा चुनाव में बीजेपी 370 एनडीए 400 पार के टारगेट के साथ मैदान में है। शनिवार को बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने एक से बढ़कर एक रैली की। पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के बाद, राजस्थान के अजमेर पहुंचे। इसके बाद शाम को गाजियाबाद में रोड शो किया। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी कई सभाओं को संबोधित किया।

योगी आदित्यनाथ नगिना लोकसभा क्षेत्र में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम जो कुछ भी कर पा रहे हैं, आपके बल पर कर पा रहे हैं, आपके वोट की कीमत पर कर पा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी कहती नहीं है, करके दिखाती है। उन्होंने प्रदेश की पूर्व सरकारों पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग तो दंगा करवाते थे। हम लोग तो भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगाते हैं, गुंडागर्दी करने वालों को कानून के शिकंजे में लाने का कार्य करते हैं।

हालांकि, योगी आदित्यनाथ का माफियाओं पर दिया एक बयान काफी वायरल हो रहा है। योगी कहते हैं कि जो हमारी बेटियों, व्यापारियों के लिए खतरा बनते हैं, उनका राम नाम सत्य भी करवा देते हैं। योगी ने कहा कि जब आप लोगों का वोट सही हाथों में जाता है तो विकास होता है लेकिन गलत हाथों में जाता है तो प्रदेश में दंगे होते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में लोगों को सुरक्षा देने का काम किया है। आरएलडी का नल और बीजेपी का कमल साथ मिलकर यह काम करने जा रहे हैं।

हम जातिवाद की बात नहीं करते हैं

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा ने जातिवाद की बात नहीं की, हम संप्रदायवाद की बात नहीं करते, हम तुष्टिकरण की बात नहीं करते, हम लोग तो जनता को जनार्धन मानकर उसकी पूजा करते हैं। बेटी हो या व्यापारी, अन्नदाता किसान हों या हमारी बहन-बेटियां, इन सबको सुरक्षा की गारंटी देने के लिए भाजपा आई है। आपके एक वोट ने तस्वीर बदली है। हमें उम्मीद है कि यूपी की 80 की 80 सीट एनडीए के खाते में जाएंगी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीBJPBJP government of Uttar PradeshSP MLASamajwadi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप