लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ सरकार ने किया 12 IPS अधिकारियों का तबादला

By भाषा | Updated: August 16, 2020 22:46 IST

बागपत के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह को इसी पद पर मिर्जापुर भेजा गया है। वह धर्मवीर सिंह का स्थान लेंगे जिन्हें बिजनौर में पुलिस अधीक्षक के पद पर नई तैनाती दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए 12 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया।केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे दो अफसरों को राज्य में तैनाती दी गई।

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए 12 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसके अलावा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे दो अफसरों को राज्य में तैनाती दी गई, जबकि एक अधिकारी को प्रतिनियुक्ति के लिए कार्य मुक्त कर दिया गया। 

गृह विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सुनील गुप्ता को प्रशिक्षण एवं सुरक्षा मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। उनके स्थान पर जीआरपी आगरा में तैनात रहे पुलिस अधीक्षक जोगिंदर कुमार को गोरखपुर का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। बिजनौर के पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी को इसी पद पर प्रतापगढ़ भेजा गया है। वह अभिषेक सिंह का स्थान लेंगे जिन्हें बागपत का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। 

बागपत के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह को इसी पद पर मिर्जापुर भेजा गया है। वह धर्मवीर सिंह का स्थान लेंगे जिन्हें बिजनौर में पुलिस अधीक्षक के पद पर नई तैनाती दी गई है। मानवाधिकार लखनऊ मुख्यालय में तैनात पुलिस अधीक्षक गणेश पी साहा को गौतम बुद्ध नगर का पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। वह संकल्प शर्मा का स्थान लेंगे जिन्हें बदायूं में पुलिस अधीक्षक के पद पर भेजा गया है। 

एसटीएफ लखनऊ में तैनात पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह अब आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होंगे। वह त्रिवेणी सिंह का स्थान लेंगे जिन्हें साइबर क्राइम शाखा लखनऊ में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। प्रशिक्षण एवं सुरक्षा मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक माणिक्य चंद्र सरोज को पुलिस अधीक्षक सतर्कता लखनऊ के पद पर भेजा गया है। 

बदायूं के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी अब मानवाधिकार मुख्यालय लखनऊ में पुलिस अधीक्षक होंगे। प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे आईपीएस अफसर तरुण गाबा को सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ में पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। इसी तरह प्रतिनियुक्ति से लौटे पीयूष मोर्डिया को अलीगढ़ परिक्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। अलीगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक दीपक रतन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त किया गया है। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी