लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ ने घोषित की कुंभ शाही स्नान की तारीखें, 15 जनवरी को 'मकर संक्रांति' से शुरुआत

By भाषा | Updated: May 20, 2018 01:17 IST

प्रयागराज में कुंभ का आयोजन देश दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक एवं धार्मिक आयोजन है।

Open in App

इलाहाबाद, 20 मईः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों की उपस्थिति में कुंभ-2019 के शाही स्नान की तिथियों की घोषणा की। योगी ने इलाहाबाद सर्किट हाउस में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, "अखाड़ा परिषद के सभी 13 अखाड़ों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रयाग में अगले वर्ष लगने जा रहे कुंभ के शाही स्नान की तिथियों की घोषणा करते हुए मुझे अति प्रसन्नता हो रही है।" 

उन्होंने कहा कि प्रथम शाही स्नान 15 जनवरी, 2019 को मकर संक्रांति के दिन, दूसरा शाही स्नान 4 फरवरी, 2019 को मौनी अमावस्या के दिन और तीसरा शाही स्नान 10 फरवरी, 2019 को बसंत पंचमी के दिन होगा। प्रयागराज में कुंभ का आयोजन देश दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक एवं धार्मिक आयोजन है।

मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारा अनुमान है कि इस कुंभ में 12 से 15 करोड़ श्रद्धालु पूज्य संतों के सानिध्य में स्नान करने और कुंभ का आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करने आएंगे। यह हम सभी और खास तौर पर उत्तर प्रदेश वासियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है कि वे देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को आतिथ्य प्रदान कर स्वयं को धन्य महसूस कर सकें।" 

गौरतलब है कि शाही स्नान वे स्नान हैं जिसमें 13 अखाड़ों के सभी नागा सन्यासी, महामंडलेश्वर और अन्य साधु संत पेशवाई निकालकर सबसे पहले स्नान करते हैं। बैठक के बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि जब से भारत आजाद हुआ है, पहली बार शाही स्नान की घोषणा में मुख्यमंत्री उपस्थित हुए और स्वयं शाही स्नान की तिथियों की घोषणा की।

बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने नगर में कुंभ की तैयारियों का जायजा लिया और मठ बाघंबरी गद्दी में साधु संतो के साथ दोपहर का भोजन किया। बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता सहित जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारी मौजूद थे।

टॅग्स :कुंभयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन