YES Bank मामले में BJP ने लगाया प्रियंका गांंधी पर आरोप, राणा कपूर ने 2 करोड़ में प्रियंका से खरीदी एम.एफ. हुसैन की पेंटिंग्स, ईडी कर रही है जांच

By अनुराग आनंद | Updated: March 9, 2020 11:15 IST2020-03-08T15:27:52+5:302020-03-09T11:15:12+5:30

YES Bank के फाउंडर राणा कपूर की गिरफ्तारी के बाद यह जानकारी सामने आई है कि कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की पेंटिंग्स राणा कपूर ने 2 करोड़ रुपये में खरीदी थीं।

YES Bank case Priyanka Gandhi's also on scanner of ed, Rana Kapoor bought Priyanka's 44 paintings for 2 crores | YES Bank मामले में BJP ने लगाया प्रियंका गांंधी पर आरोप, राणा कपूर ने 2 करोड़ में प्रियंका से खरीदी एम.एफ. हुसैन की पेंटिंग्स, ईडी कर रही है जांच

प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)

Highlightsशुक्रवार को बीजेपी ने राणा कपूर के साथ पी. चिदंबरम की तस्वीरें दिखाते हुए कांग्रेस पार्टी को घेरा था। यस बैंक मामले में प्रियंका गांधी पर सवाल खड़ा करते हुए बीजेपी ने कहा है कि भारत में हर वित्तीय अपराध गांधी परिवार से जुड़ा होता है। 

यस बैंक मामले में प्रवर्तन निदेशालय लगातार शिकंजा कसते जा रहा है। प्रवर्तन निदेशालय अब यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर के अलावा इस मामले में  प्रियंका गांधी से भी पूछताछ कर सकती है। यस बैंक को लेकर सरकार को घेर रही कांग्रेस पार्टी अब प्रियंका गांधी और बैंक के फाउंडर राणा कपूर के बीच 'सौदे' पर सफाई दे रही है। वहीं, बीजेपी ने कहा है कि भारत में हर वित्तीय अपराध गांधी परिवार से जुड़ा होता है। 

टीओआई के मुताबिक, राणा कपूर की गिरफ्तारी के बाद यह जानकारी सामने आई है कि कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की पेंटिंग्स राणा कपूर ने 2 करोड़ रुपये में खरीदी थीं। शनिवार को ईडी के छापे के बाद राणा कपूर को आज सुबह गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में भ्रम की हवा को खारिज करते हुए, कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने दोहराया कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने पिता राजीव गांधी की एक एम एफ हुसैन पेंटिंग को कपूर को 2 करोड़ रुपये में बेच दिया था, और पूरी राशि का खुलासा उनके 2010 के आयकर रिटर्न में किया गया था। 

बता दें कि शुक्रवार को बीजेपी ने राणा कपूर के साथ पी. चिदंबरम की तस्वीरें दिखाते हुए कांग्रेस पार्टी को घेरा था। यूपीए सरकार के दौरान प्रियंका गांधी की पेंटिंग्स को राणा कपूर ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट भी इस मामले की जांच में जुटा है।

यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर 11 मार्च तक ईडी के कस्टडी में रहेंगे-
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को करीब 30 घंटे तक पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। 11 मार्च तक वह ईडी की गिरफ्त में ही रहेंगे। इसके साथ ही ईडी ने कहा है कि रविवार सुबह करीब 11 बजे आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ईडी ने शनिवार को राणा कपूर के सुमंद्र महल वाले घर में अपनी जांच रखी।  बता दें कि ईडी इस बात की जांच कर रहा है कि क्या यस बैंक प्रमोटर राणा कपूर और उनकी दो बेटियों की डमी कंपनी अर्बन वेंचर्स को घोटालेबाजों से 600 करोड़ रुपये मिले थे।

इसके अलावा, अधिकारियों ने बताया था कि कपूर को शनिवार शनिवार दोपहर में बालार्ड एस्टेट स्थित एजेंसी के कार्यालय लाया गया था। प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार रात वर्ली इलाके में 'समुद्र महल' परिसर में राणा के आवास की तलाशी ली थी और उससे सख्त सवाल जवाब किए। उन्होंने कहा कि कपूर से पूछताछ जारी है। 

यस बैंक के ग्राहकों के लिए ये है थोड़ी राहत भरी खबर-
इसके अलावा संकट से जूझ रही यस बैंक के ग्राहकों के लिए थोड़ी राहत भरी खबर है। दरअसल, अब Yes Bank के डेविड कार्ड होल्डर किसी भी बैंक के एटीएम से पैसा निकाल सकेंगे। इसकी अनुमति दे दी गई है। इससे पहले ग्राहकों को पैसे निकालने के लिए बैंक की शाखाओं के सामने लंबी-लंबी कतारों में लगा हुआ देखा जा रहा था।   

दरअसल, इससे पहले यस बैंक पूंजी जुटाने में असफल रहा है। इसके बाद गुरुवार को रिजर्व बैंक ने सरकार के साथ विचार विमर्श कर बैंक के निदेशक मंडल को बर्खास्त कर दिया और उसमें प्रशासक नियुक्त कर दिया। बैंक के लेनदेन पर रोक लगाते हुये तीन अप्रैल तक ग्राहकों के लिये खाते से निकासी को 50,000 रुपये पर सीमित कर दिया। 

यस बैंक ने केंद्रीय वित्तमंत्री और आरबीआई को टैग करते हुए शनिवार देर रात ट्वीट किया और लिखा, 'अब आप YES BANK और अन्य बैंकों के एटीएम से अपने यस बैंक के डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर पैसे निकाल सकते हैं। आपके धैर्य के लिए धन्यवाद।'

 

English summary :
YES Bank case Priyanka Gandhi's also on scanner of ed, Rana Kapoor bought Priyanka's 44 paintings for 2 crores


Web Title: YES Bank case Priyanka Gandhi's also on scanner of ed, Rana Kapoor bought Priyanka's 44 paintings for 2 crores

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे