लाइव न्यूज़ :

येदियुरप्पा इस्तीफा दें या फिर उन्हें पद से हटाया जाए: कांग्रेस

By भाषा | Updated: April 1, 2021 14:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अप्रैल कांग्रेस ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के खिलाफ राज्य उच्च न्यायालय के एक आदेश और प्रदेश सरकार के एक मंत्री के पत्र को लेकर बृहस्पतिवार को कहा कि येदियुरप्पा को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए या फिर उन्हें पद से हटाया जाना चाहिए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने यह भी कहा कि येदियुरप्पा के खिलाफ जांच का आदेश दिया जाना चाहिए।

शुक्ला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उच्च न्यायालय ने जो आदेश दिया है, वो गंभीर विषय है। इस मामले में निष्पक्ष जांच तभी हो सकती है जब येदियुरप्पा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा या फिर उन्हें हटाया जाए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक के ग्रामीण विकास मंत्री ईश्वरप्पा ने अपने विभाग के मामले में मुख्यमंत्री पर हस्तक्षेप करने और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। यह भी बहुत गंभीर मामला है।’’

कांग्रेस नेता ने मांग की, ‘‘येदियुरप्पा को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए या फिर उन्हें हटाया जाना चाहिए।’’

शुक्ला ने कहा कि अगर भाजपा अपने इस मुख्यमंत्री के खिलाफ कदम नहीं उठाती है तो फिर भ्रष्टाचार के विषय पर बात करने का उसका नैतिक अधिकार नहीं बनता।

गौरतलब है कि कर्नाटक उच्च न्यायालय ने येदियुरप्पा के खिलाफ 'ऑपरेशन कमल' मामले में जांच को मंजूरी दी है। येदियुरप्पा पर आरोप है कि सरकार बनाने के लिए उन्होंने 2019 में जनता दल (एस) के एक विधायक के बेटे को कथित तौर पर पैसे और मंत्रालय का लालच दिया था।

उधर, कर्नाटक के ग्रामीण विकास मंत्री के एस ईश्वरप्पा ने बुधवार को राज्यपाल से मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के खिलाफ शिकायत की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री पर उनके विभाग के मामलों में सीधा हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी