लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में येदियुरप्पा ने एक दिन में दो बार किया मंत्रिमंडल में बदलाव

By भाषा | Updated: January 25, 2021 23:39 IST

Open in App

बेंगलुरु, 25 जनवरी कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों को संतुष्ट करने के लिए सोमवार को दो बार मंत्रिमंडल में फेरबदल किया।

इससे पहले दिन में येदियुरप्पा ने जे सी मधुस्वामी, आनंद सिंह और के. सुधाकर के विभागों में बदलाव किया था।

मधुस्वामी को दोपहर में पर्यटन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया था जिससे वह नाराज थे और ऐसी खबरें आ रही थीं कि वह इस्तीफा दे सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने देर शाम उनके विभाग में परिवर्तन करते हुए लघु सिंचाई मंत्री सी पी योगीश्वरा से उनके मंत्रिमंडल को बदल दिया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आज दूसरे दौर के फेरबदल में मधुस्वामी को संतुष्ट करने का प्रयास किया गया जिनके बारे में अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह गणतंत्र दिवस के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

मंत्री के नजदीकी सूत्रों के अनुसार सोमवार को लघु सिंचाई मंत्रालय मिलने के बाद मधुस्वामी द्वारा कोई बड़ा कदम उठाने की आशंका नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी