लाइव न्यूज़ :

VIDEO: यति नरसिंहानंद ने सीएम योगी से 'गजवा-ए-हिंद' फतवा देने पर 'दारुल उलूम देवबंद को ध्वस्त करने को कहा

By रुस्तम राणा | Updated: February 23, 2024 20:39 IST

दारुल उलूम देवबंद द्वारा जारी विवादास्पद फतवा "गजवा-ए-हिंद" की अवधारणा पर चर्चा करता है और कथित तौर पर "भारत के आक्रमण के संदर्भ में शहादत" का महिमामंडन करता है।

Open in App
ठळक मुद्देयति नरसिंहानंद ने फतवे को हिंदुओं की हत्या का आधिकारिक आह्वान बतायाउन्होंने सीएम योगी से दारुल उलूम देवबंद के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई करने का अनुरोध कियाउन्होंने कहा, अपना बुलडोजर भेजो और दारुल उलूम देवबंद को ढहा दो

गाजियाबाद: स्वामी यति नरसिंहानंद सरस्वती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से "गजवा-ए-हिंद" के फतवे को लेकर इस्लामिक मदरसा दारुल उलूम देवबंद को बुलडोजर से ध्वस्त करने का आग्रह किया। दारुल उलूम देवबंद द्वारा जारी विवादास्पद फतवा "गजवा-ए-हिंद" की अवधारणा पर चर्चा करता है और कथित तौर पर "भारत के आक्रमण के संदर्भ में शहादत" का महिमामंडन करता है।

यति नरसिंहानंद ने फतवे को हिंदुओं की हत्या का आधिकारिक आह्वान बताया और सीएम योगी आदित्यनाथ से दारुल उलूम देवबंद के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई करने का अनुरोध किया। उन्होंने शुक्रवार को जारी एक वीडियो संदेश में कहा, "दारूल उलूम ने 100 करोड़ हिंदुओं की हत्या के लिए अपने फतवे के जरिए गजवा-ए-हिंद की आधिकारिक घोषणा की है। महंत दिग्विजय नाथ के पोते को इस फतवे का मतलब समझना चाहिए। आप उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। हम चाहते हैं कि आप एक दिन प्रधानमंत्री बनें।“

दारुल उलूम देवबंद को आतंकवाद का वैचारिक केंद्र बताते हुए नरसिंहानंद ने आदित्यनाथ से इस्लामिक मदरसा को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर भेजने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "अपना बुलडोजर भेजो और दारुल उलूम देवबंद को ढहा दो। छोटे लोगों की संपत्तियां गिराने से कुछ नहीं होगा।" उन्होंने आगे हिंदुओं से आह्वान किया कि यदि हिंदू नेता अपना "काम" करने में विफल रहते हैं तो वे दारुल उलूम देवबंद को ध्वस्त कर दें।

क्या है गजवा-ए-हिंद?

गजवा-ए-हिंद एक इस्लामी गूढ़ शब्द है जो भारतीय उपमहाद्वीप के गैर-मुसलमानों के खिलाफ मुस्लिम मसीहा के नेतृत्व में भविष्य के सैन्य अभियान को संदर्भित करता है। यह शब्द अरबी शब्द गज़वा से लिया गया है, जिसका अर्थ है "सैन्य अभियान" और हिंद, जिसका अर्थ हिन्दुस्तान है।

टॅग्स :यति नरसिंहानंदDarul Uloomयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी