चाहे मेरे दुश्मन जितनी भी गाली दें, ट्विटर पर बना रहूंगा: ट्रोलर्स को यशवंत सिन्हा का जवाब

By आदित्य द्विवेदी | Published: June 13, 2019 01:31 PM2019-06-13T13:31:41+5:302019-06-13T13:31:41+5:30

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने दो दिन पहले ट्विटर पर पूछा था कि क्या मैं ट्विटर पर बना रहूं या छोड़ दूं?

Yashwant Sinha says Whatever my enemies will abuse, I will be staying on Twitter | चाहे मेरे दुश्मन जितनी भी गाली दें, ट्विटर पर बना रहूंगा: ट्रोलर्स को यशवंत सिन्हा का जवाब

चाहे मेरे दुश्मन जितनी भी गाली दें, ट्विटर पर बना रहूंगा: ट्रोलर्स को यशवंत सिन्हा का जवाब

Highlightsयशवंत सिन्हा ने ट्विटर पर दिग्गज अभिनेता और लेखक गिरीश कर्नाड के निधन पर शोक जताया था।इस पोस्ट पर उन्हें ट्रोल किया गया। इससे निराश सिन्हा ने ट्विटर छोड़ने के बारे में विचार मांगे थे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा है कि चाहे मेरे दुश्मन जितनी भी गालियां दें, वो ट्विटर पर बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि वो बेबाक अपनी बात कहते रहेंगे। गौरतलब है कि 11 जून को एक ट्वीट में यशवंत सिन्हा ने पूछा था कि क्या मैं ट्विटर पर बना रहूं या छोड़ दूं। हाल ही में यशवंत सिन्हा ने ट्विटर पर दिग्गज अभिनेता और लेखक गिरीश कर्नाड के निधन पर शोक जताया था। इस पोस्ट पर उन्हें ट्रोल किया गया। इससे निराश सिन्हा ने ट्विटर छोड़ने के बारे में विचार मांगे थे।

ट्रोलर से निराश यशवंत सिन्हा ने लिखा था, 'दो बार मैंने किसी के मरने पर शोक संदेश ट्वीट किया था। इस पर भी ट्रॉल्स ने मुझे गाली ही नही दी बल्कि यह भी कामना की कि मैं भी मर जाऊं। क्या मैं ट्विटर पर बना रहूँ या छोड़ दूं? क्या यह हम जैसे लोगों के लिए नही है? केवल गाली देने वालो के लिए है।'

इस ट्वीट पर यूजर्स ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी है। कुल लोगों ने उन्हें ट्विटर छोड़ने की सलाह दी तो कुछ लोगों का मानना था कि उन्हें बेबाकी से अपनी राय रखनी चाहिए।

उर्मिला सिंह नाम की यूजर ने लिखा, 'आप क्यों दिल छोटा कर रहे हैं। डंटे रहिये मैदान में। हमने तो पीठ दिखाना सीखा नहीं इसलिये यही सलाह दे सकती हूं।' वहीं राजपाल नाम के यूजर ने लिखा, 'ट्विटर को छोड़ने से ट्विटर का भी भला होगा और हमारा भी?'

Web Title: Yashwant Sinha says Whatever my enemies will abuse, I will be staying on Twitter

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे