लाइव न्यूज़ :

यशराज फिल्म्स की पहली वेब सीरीज़ होगी 'द रेलवे मैन', माधवन और के के मेनन आएंगे नजर

By भाषा | Updated: December 2, 2021 15:44 IST

Open in App

मुंबई, दो दिसंबर दिग्गज निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा की अगुवाई वाली प्रोडक्शन कंपनी यशराज फिल्म्स ने डिजिटल मनोरंजन की दुनिया में कदम रखते हुए बृहस्पतिवार को अपनी पहली वेब सीरीज 'द रेलवे मैन' की घोषणा की।

यह सीरीज़ 1984 की भोपाल गैस त्रासदी के उन गुमनाम नायकों को श्रद्धांजलि होगी, जिन्हें लगभग भुला दिया गया है। 'द रेलवे मैन' में अभिनेता आर माधवन, के के मेनन, दिव्येंदु शर्मा और बाबिल खान अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। बाबिल खान दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे हैं। यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) के कीटनाशक संयंत्र से दो-तीन दिसंबर, 1984 की मध्यरात्रि को मिथाइल आइसोसाइनेट गैस के रिसाव से पांच लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए थे जबकि 15,000 से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी। यह संयंत्र उस समय भोपाल के बाहरी इलाके में स्थित था।

शिव रवैल इस सीरीज़ का निर्देशन करेंगे, जिसका निर्माण यशराज फिल्म्स की हाल ही में लॉन्च की गई डिजिटल शाखा यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जाएगा।

यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट के कार्यकारी निर्माता योगेंद्र मोगरे ने कहा कि यह शो उस त्रासदी के उन गुमनाम नायकों की 'भावना, साहस और मानवता' का सम्मान करेगा, जिन्हें लगभग भुला दिया गया है।

'द रेलवे मैन' का निर्माण बुधवार से शुरू हो गया है और यह शो दो दिसंबर 2022 से प्रसारित होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर