लाइव न्यूज़ :

बिना श्रद्धालुओं की मौजूदगी के खुलेंगे यमुनोत्री, गंगोत्री के कपाट

By भाषा | Updated: May 13, 2021 17:46 IST

Open in App

उत्तरकाशी, 13 मई कोविड-19 के बढ़ते कहर के बीच विश्वप्रसिद्ध हिमालयी धामों यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट छह माह के शीतकालीन अवकाश के बाद शुक्रवार और शनिवार को बिना श्रद्धालुओं की मौजूदगी के खुलेंगे ।

कोरोना संक्रमण के चलते ऐसा लगातार दूसरी बार हो रहा है जब पिछले वर्ष भी कपाटोदघाटन् के मौके पर केवल तीर्थ पुरोहित और प्रशासनिक अधिकारी ही मौजूद रहे थे ।

उधर, उत्तराखंड सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने दोनों धामों के कपाट खोलने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है जिसमें समारोह के दौरान केवल 25—25 लोग ही उपस्थित रह सकेंगे ।

गंगोत्री मन्दिर समिति के सह सचिव राजेश सेमवाल ने बताया कि शुक्रवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर यमुनोत्री धाम के कपाट और उसके अगले दिन शनिवार सुबह गंगोत्री धाम के कपाट मात्र 25-25 तीर्थ—पुरोहितों और प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में खोले जाएंगे ।

शुक्रवार दोपहर अभिजीत मुहूर्त में यमुनोत्री धाम के कपाट सवा 12 बजे खुलेंगे वहीं 15 मई शनिवार की सुबह 07:31 मिनट पर खुलेंगे ।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि सरकार द्वारा दोनों धामों के लिए जारी की गई एसओपी के तहत ही गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट खोले जाएंगे । उन्होंने कहा कि इस दौरान धामों में आस—पास के गांवों से भी कोई धाम में प्रवेश नहीं कर पाएगा ।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने 29 अप्रैल को चारधाम यात्रा स्थगित करने की घोषणा की थी और कहा था कि धामों के कपाट नियत समय पर खुलेंगे लेकिन उनमें पूजा पाठ केवल तीर्थ पुरोहित ही करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम