लाइव न्यूज़ :

बाढ़ जैसी स्थिति के बीच दिल्ली के सिविल लाइंस क्षेत्र में 10 और शहादरा में 7 स्कूल आज बंद रहेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2023 07:54 IST

इन स्कूल के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बुधवार रात 11 बजे 208.08 मीटर तक पहुंच गया। दिल्ली पुलिस ने बाढ़ की आशंका वाले इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी है।

नयी दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सिविल लाइंस क्षेत्र के निचले इलाकों में स्थित 10 और शहादरा क्षेत्र में सात स्कूल बृहस्पतिवार को बंद रहेंगे। नगर निकाय ने बुधवार को यह जानकारी दी। दिल्ली में यमुना का जलस्तर बुधवार को 207.83 मीटर के स्तर तक पहुंच गया और इस तरह से 1978 का 207.49 मीटर का रिकॉर्ड टूट गया।

एमसीडी ने एक बयान में कहा, ‘‘दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण एमसीडी के शिक्षा विभाग ने सिविल लाइंस क्षेत्र के निचले इलाकों में 10 स्कूल, शहादरा (दक्षिण) जोन में छह स्कूल और शहादरा (उत्तर) जोन में एक स्कूल को कल बंद रखने का फैसला किया है। इन स्कूल के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।’’ 

 केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बुधवार रात 11 बजे 208.08 मीटर तक पहुंच गया। दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बढ़ते जलस्तर को लेकर गुरुवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक बुलाई है। वहीं दिल्ली पुलिस ने बाढ़ की आशंका वाले इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी है।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :दिल्लीबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब