मणिपुर उच्च न्यायालय के आदेश के बाद वाई इराबोट ने वागंखेई से विधायक पद की शपथ ली

By भाषा | Published: April 21, 2021 05:58 PM2021-04-21T17:58:50+5:302021-04-21T17:58:50+5:30

Y irabot sworn in as MLA from Wagankhei after Manipur High Court order | मणिपुर उच्च न्यायालय के आदेश के बाद वाई इराबोट ने वागंखेई से विधायक पद की शपथ ली

मणिपुर उच्च न्यायालय के आदेश के बाद वाई इराबोट ने वागंखेई से विधायक पद की शपथ ली

इम्फाल, 21 अप्रैल भाजपा के विधायक युमखाम इराबोट सिंह ने मणिपुर उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद बुधवार को विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। वह वागनखेई निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

न्यायमूर्ति एमवी मुरलीधरन ने 15 अप्रैल के आदेश में भाजपा के वाई इराबोट सिंह को वांगखेई सीट से विजेता घोषित किया और ओकराम हेनरी के इस सीट से निर्वाचन को रद्द कर दिया।

सिंह ने अदालत में दाखिल याचिका में दावा किया था कि वर्ष 2017 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ओकरम हेनरी द्वारा जमा किए गए नामांकन पत्र में विसंगित थी।

याचिका में कहा गया था कि वर्ष 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान दाखिल नामांकन पत्र में शैक्षणिक योग्यता को लेकर भी विरोधाभासी जानकारी दी गई थी।

विधानसभा के अध्यक्ष युमनाम खेमचंद सिंह ने इराबोट को शपथ दिलाई, इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Y irabot sworn in as MLA from Wagankhei after Manipur High Court order

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे