लाइव न्यूज़ :

Xiaomi की ‘मी ब्राउजर प्रो’ प्रतिबंधित 47 चीनी ऐप लिस्ट में शामिल

By भाषा | Updated: August 6, 2020 15:28 IST

स्मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनी शियोमी की ‘मी ब्राउजर प्रो’ ऐप हाल में प्रतिबंधित कर दिया गया है। पिछले महीने सरकार ने 47 और चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देस्मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनी शियोमी की ‘मी ब्राउजर प्रो’ ऐप हाल में प्रतिबंधित 47 चीनी ऐप की सूची में शामिल है।सूत्र ने बताया कि पिछले महीने सरकार ने 47 और चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया था।

नई दिल्ली: स्मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनी शियोमी की ‘मी ब्राउजर प्रो’ ऐप हाल में प्रतिबंधित 47 चीनीऐप की सूची में शामिल है। इससे पहले शियोमी की ‘मी कम्युनिटी’ ऐप पर भी प्रतिबंध लगा था। इस घटनाक्रम से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि पिछले महीने सरकार ने 47 और चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया था, इसमें शियोमी की ‘मी ब्राउजर प्रो’ भी शामिल है। इस बारे में संपर्क करने पर शियोमी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘कंपनी भारतीय कानून के तहत सभी डेटा निजता और सुरक्षा अनिवार्यताओं के अनुपालन पर लगातार काम कर रही है।

 हम इस घटनाक्रम को समझने और उसके हिसाब से उपयुक्त कदम उठाने की दिशा में काम कर रहे हैं।’’ सरकार ने जून में टिकटॉक, यूसी ब्राउजर, वीबो, बायडू मैप और बायडू ट्रासंलेट जैसी करीब 59 चीनी ऐप पर डेटा, संप्रभुता, अखंडता और देश की सुरक्षा के चलते प्रतिबंध लगा दिया था। इसमें शियोमी की मी कम्युनिटी ऐप भी शामिल थी। जुलाई में सरकार ने 47 अन्य चीनी ऐप को प्रतिबंधित कर दिया।

 इसमें अधिकतर ऐप पहले प्रतिबंधित ऐप्स की क्लोन थी। इनमें टिकटॉक लाइट, हेलो लाइट, शेयरइट लाइट, बिगो लाइव लाइट, बायडू सर्च और बायडू लाइट इत्यादि शामिल हैं। हालांकि जुलाई में प्रतिबंधित 47 चीनी ऐप की आधिकारिक सूची अब तक जारी नहीं की गयी है। काउंटरपॉइंट रिसर्च के सहायक निदेशक तरुण पाठक ने कहा कि शियोमी के देश में करीब नौ करोड़ उपयोक्ता हैं। शियोमी की ऐप पर प्रतिबंध से कंपनी के उपकरणों पर सीधे भले कोई असर नहीं होगा, लेकिन यह कंपनी की पहचान के लिए काफी मायने रखता है। 

टॅग्स :चीनऐपशाओमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"