लाइव न्यूज़ :

बृजभूषण को अयोध्या में संतों की सभा आयोजित करने की नहीं मिली अनुमति, फेसबुक पर पोस्ट लिख कही यह बात

By अनिल शर्मा | Updated: June 2, 2023 13:28 IST

साक्षी मलिक, विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और संगीता फोगाट जैसे शीर्ष पहलवानों ने बृजभूषण पर एक नाबालिग पहलवान समेत सात महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्दे बृजभूषण शरण सिंह पांच जून को अयोध्या में संतों की सभा आयोजित करने वाले थे। क्षेत्राधिकारी एसपी गौतम ने शुक्रवार कहा कि उन्हेंं सभा की अनुमति नहीं दी गई।

नई दिल्लीः पहलवानों द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को अयोध्या प्रशासन ने संत सम्मेलन की अनुमति नहीं दी है। बृजभूषण पांच जून को राम कथा पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस पर होने वाले अन्य कार्यक्रमों के मद्देनजर संत सम्मेलन करने वाले थे।

क्षेत्राधिकारी एसपी गौतम भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को पांच जून को अयोध्या में संतों की सभा आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गई। प्रशासन के फैसले के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि पहलवानों द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच के मद्देनजर अयोध्या का कार्यक्रम कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। 

भाजपा सांसद ने पोस्ट में लिखा- ''वर्तमान स्थिति में कुछ राजनीतिक दल विभिन्न स्थानों पर रैलियां कर प्रांतवाद, क्षेत्रवाद और जातीय संघर्ष को बढ़ावा देकर सामाजिक समरसता को भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। उद्देश्य यह है कि 5 जून को अयोध्या में एक संत सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया ताकि पूरे समाज में फैल रही बुराई पर विचार किया जा सके, लेकिन अब जबकि पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और सुप्रीम कोर्ट के गंभीर निर्देशों का सम्मान करते हुए "जन चेतना महारैली, 5 जून, अयोध्या चलो" कार्यक्रम कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है।''

गौतम ने बताया कि पार्षद चमेला देवी ने सोमवार को संत सम्मेलन के आयोजन की अनुमति मांगी थी, जिसे नामंजूर कर दिया गया है। वहीं, बृजभूषण ने फेसबुक पर जारी एक पोस्ट में कहा कि वह 5 जून को होने वाली जन चेतना महारैली को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर रहे हैं, क्योंकि पुलिस पहलवानों द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

मालूम हो कि साक्षी मलिक, विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और संगीता फोगाट जैसे शीर्ष पहलवानों ने बृजभूषण पर एक नाबालिग पहलवान समेत सात महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की हैं। पहली प्राथमिकी एक नाबालिग पहलवान के यौन शोषण के आरोपों के मद्देनजर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियमत के तहत दर्ज की गई है। वहीं, दूसरी प्राथमिकी में शीलभंग करने संबंधी आरोप लगाए हैं।

इस बीच शुक्रवार को प्रदर्शनकारी महिला पहलवानों ने बृजभूषण पर कई गंभीर आरोप लगाए। बृजभूषण के खिलाफ दायर एक एफआईआर में कई महिला पहलवानों ने उन पर सांस की जांच के बहाने स्तनों और पेट को छूने का आरोप लगाया है। एक पहलवान ने कहा, "जब मैं मैट पर लेटी हुई थी, पास आए और मेरी टी-शर्ट खींची व अपना हाथ मेरे स्तन पर रख दिया।

एक महिला पहलवान ने आरोप लगाया है कि बृजभूषण ने उसे अपने कमरे में बुलाकर जबरदस्ती बिस्तर पर बिठाया और सहमति के बिना गले लगाया। उस दिन उसने गोल्ड मेडल जीता था। पहलवान ने यह भी कहा है कि बृजभूषण ने यौन संबंध बनाने के बदले जरूरी सप्लीमेंट खरीदकर देने की पेशकश की थी।

टॅग्स :बृज भूषण शरण सिंहअयोध्याWFI
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

ज़रा हटकेबच्ची यशस्विनी ने सीएम योगी को दिया 'बुलडोजर'?, हंसकर बोले मुख्यमंत्री-बुलडोजर से खेलो और अच्छे से पढ़ाई करो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए