लाइव न्यूज़ :

किसी राजनीतिक दल से कथित नजदीकी को लेकर गहन निगरानी में रखा जाना नहीं चाहेंगे:आयोग

By भाषा | Updated: March 16, 2021 23:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मार्च पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को लिखे कड़े शब्दों वाले एक पत्र में चुनाव आयोग ने मंगलवार को कहा कि वह इस बात को पसंद नहीं करेगा कि किसी राजनीतिक दल से कथित निकटता को लेकर उसे सवालों के कठघरे में खड़ा किया जाए।

चुनाव आयोग ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) सुनील अरोड़ा को भेजे गये ममता के एक पत्र के जवाब में कहा, ‘‘कोलकाता में और राष्ट्रीय राजधानी (नयी दिल्ली) में हाल के समय में टीएमसी के प्रतिनिधियों से मुलाकात करने के बावजूद, ‘‘यदि यह माननीय मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया है कि आयोग को राजनीतिक दलों से मिलना चाहिए, तो यह संस्था के तौर पर आयोग का महत्व बार-बार संकेतों और दृढ़ कथनों के साथ घटाने की ही कोशिश होगी।’’

पश्चिम बंगाल के प्रभारी उप निर्वाचन आयुक्त सुदीप जैन ने ममता को लिखे पत्र में कहा, ‘‘आयोग इस रुख पर कायम है कि वह किसी राजनीतिक दल से कथित निकटता के लिए गहन निगरानी में नहीं रखा जाना चाहेगा।’’

उन्होने कहा कि यदि मुख्यमंत्री खुद की सर्वश्रेष्ठ जानकारी में मौजूद कारण को लेकर इस मिथक पर जोर देने की कोशिश करेंगी तो सिर्फ वही बता सकती हैं कि वह ऐसा क्यों कर रही हैं।

गौरतलब है कि ममता ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया कि वह विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस नेताओं को प्रताड़ित करने की साजिश रच रहे हैं। ममता ने यह भी जानना चाहा कि क्या चुनाव आयोग को उनसे(शाह से) निर्देश मिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यदि भाजपा उसके रोजमर्रा के कामकाज में दखलंदाजी जारी रखेगी तो वह चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू