लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार की सातवीं वर्षगांठ पर कार्यकर्ताओं ने 1.77 लाख गांवों में मदद पहुंचाई: भाजपा

By भाषा | Updated: June 3, 2021 21:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून भाजपा ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की सातवीं वर्षगांठ के अवसर पर 30 मई को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देश के 1,77,463 गांवों और 48,885 शहरी वार्डों में कोविड-19 से संबंधित राहत व बचाव कार्य चलाए।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान में कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने 1,888 कार्यक्रम जिला केंद्रों पर और 6,315 कार्यक्रम मंडल केन्द्रों पर भी आयोजित किए।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने ‘‘सेवा दिवस’’ के अवसर पर देश के एक लाख से अधिक गांवों में पहुंचने का लक्ष्य रखा था लेकिन यह खुशी और गर्व की बात है कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने लक्ष्य से कहीं अधिक जगहों पर जाकर सेवा अभियान चलाया।

सिंह ने कहा, ‘‘इस विशेष सेवा अभियान के दौरान 16.5 लाख से अधिक रोग प्रतिरोधक किट और एक करोड़ से अधिक फेस मास्क वितरित किये गए। साथ ही, 13.5 लाख से अधिक राशन किट्स और लगभग साढ़े 10 लाख लोगों को भोजन के पैकेट्स का वितरण भी किया गया। इसके अतिरिक्त लगभग 36 हजार सामाजिक जागरुकता के कार्यक्रम भी आयोजित किये गए।’’

उन्होंने कहा कि इस अभियान में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी अपनी भागीदारी देते हुए दिल्ली में शाहदरा जिले के सफेदा गांव और हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर मंडल के कार्यक्रम में डिजिटल तरीके से हिस्सा लिया।

भाजपा महासचिव ने कहा कि पार्टी के लगभग साढ़े 12 लाख कार्यकर्ता कोविड जागरुकता अभियान और टीकाकरण अभियान में सहयोग दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा बूथ, कोरोना मुक्त अभियान में अब तक पार्टी कार्यकर्ता लगभग 5.5 लाख बूथों तक पहुंचे हैं और पार्टी के 3.5 लाख से अधिक कार्यकर्ता वरिष्ठ नागरिकों एवं बुजुर्गों की सेवा में लगे हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?