लाइव न्यूज़ :

अगले 4 सालों में मेडिकल की स्नातक और स्नातकोत्तर सीटों की संख्या बराबर करने पर हो रहा है काम- बोले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया

By भाषा | Updated: February 12, 2023 08:10 IST

इस पर बोलते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि "आठ साल पहले भारत में एमबीबीएस की 51 हजार सीटें थीं। अब हमारे पास स्नातक पाठ्यक्रम की 1,00,226 सीटें हैं और स्नातकोत्तर की सीटें 34 हजार से बढ़कर 64 हजार हो गई हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देमेडिकल की स्नातक और स्नातकोत्तर सीटों की संख्या को लेकर मनसुख मांडविया ने एक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगले 4 सालों में मेडिकल की स्नातक और स्नातकोत्तर सीटों की संख्या बराबर करने पर काम जारी है।इस दौरान उन्होंने यह भी कहा है कि पिछले आठ सालों में मेडिकल की सीटों में भारी बढोतरी हुई है।

गांधीनगर: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को कहा कि सरकार अगले चार साल में मेडिकल की स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की सीटों की संख्या समान करने की दिशा में काम कर रही है ताकि सभी एमबीबीएस स्नातक विद्यार्थी स्नातकोत्तर कर सकें। 

ग्लोबल एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ऑरिजन (जीएपीआईओ) के 13वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए मांडविया ने भारतीय मूल के स्वास्थ्य पेशेवरों को देश में अनुंसधान और अस्पतालों की श्रृंखला में 'निश्चित कारोबार' के साथ निवेश का भी न्योता दिया है। 

पिछले 8 सालों में सीटों में हुआ है भारी इजाफा- सरकार

मामले में बोलते हुए मनसुख मांडविया ने कहा है कि "जब हम दवाखाना खोलते हैं तो हमें डॉक्टरों की जरूरत होती है। आठ साल पहले भारत में एमबीबीएस की 51 हजार सीटें थीं। अब हमारे पास स्नातक पाठ्यक्रम की 1,00,226 सीटें हैं और स्नातकोत्तर की सीटें 34 हजार से बढ़कर 64 हजार हो गई हैं।" 

एमबीबीएस और पीजी सीटों की संख्या को समान रखने की हो रही है कोशिश- मंत्री मनसुख मांडविया

मांडविया ने कहा, "हमने एमबीबीएस और पीजी सीटों की संख्या को सामान करने का लक्ष्य रखा है ताकि हमारे सभी डॉक्टरों को स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में पंजीकृत होने और बेहतर चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हो सके।" ऐसे में इस पर बोलते हुए मंत्री जी ने आगे कहा है कि आने वाले चार सालों में मेडिकल की स्नातक, स्नातकोत्तर सीटों की संख्या बराबर करने पर भी काम हो रहा है।  

टॅग्स :MBBSमनसुख मंडावियाHealth and Family Welfare Department
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो