लाइव न्यूज़ :

UP: 2.5 लाख सरकारी स्कूलों के किताबों से राष्ट्रगान के ‘उत्कल बंग’ शब्द है गायब, कांग्रेस ने कहा बंगाल हार का दर्द नहीं भुला पा रही भाजपा

By आजाद खान | Updated: September 11, 2022 14:52 IST

आपको बता दें कि कक्षा पांचवी के ढाई लाख सरकारी किताबों में राष्ट्रगान के कुछ शब्द गायब है। ऐसे में जिला प्रशासन इसे प्रिंटिंग मिस्टेक बता रही है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के 2.5 लाख सरकारी स्कूलों के किताब से ‘उत्कल बंग’ शब्द गायब है। इसे लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना भी साधा है। इस पर कांग्रेस ने तंज कसा और कहा कि भाजपा बंगाल की हार को भुला नहीं पा रही है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के कौशांबी के कक्षा पांचवी में आधा-अधूरा राष्ट्रगान पढ़ाया जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि राज्य के कक्षा पांच के ढाई लाख सरकारी किताबों में राष्ट्रगान के कुछ शब्द गायब है। 

वहीं मामला सामने आने बाद जिला प्रशासन इसे प्रिंटिंग के दौरान हुई एक गलती बता रही है। इसे लेकर सियासत भी तेज हो गया है और विपक्ष सरकार को घेर रही है। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, जिस किताब में यह गलती पाई गई है उसका नाम “वाटिका” है और इसे कक्षा पांचवी में पढ़ाई जाती है। इस किताब के आखिरी पन्ने पर राष्ट्रगान लिखा हुआ है। राष्ट्रगान में पंजाब-सिंध-गुजरात-मराठा-द्राविड़ के बाद के शब्द गायब है। इसके बाद सीधी दूसरी लाइन शुरू हो जाती है। 

किताब में उत्कल बंग शब्द नहीं है और इसके बाद विंध्य-हिमाचल-यमुना-गंगा....को देखा गया है। ऐसे में बच्चों ने जब इसकी सूचना टीचर्स और अभिभावकों को दी तो इसे लेकर काफी हंगामा हुआ है। इसके बाद घटना की जानकारी आला अधिकारियों की दी गई। 

मामले में जिला प्रशासन ने क्या कहा

इस पर बोलते हुए कौशांबी के बीएसए प्रकाश सिंह ने कहा, ” प्रिंटिंग मिस्टेक बताया है। किताब में राष्ट्रगान की लाइन में गलती हुई है। आमतौर पर यह प्रिंट की गड़बड़ी मानी जाती है। मगर, राष्ट्रगान में ऐसा हुआ है तो इसकी जानकारी अफसरों को दी जाएगी। इसकी जांच कराई जाएगी। ये प्रदेश स्तर की बात है।”

कांग्रेस ने किया भाजपा पर वार

वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। इस पर बोलते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने कहा कि भाजपा बंगाल की हार को भुला नहीं पा रही है इसलिए राष्ट्रगान की पंक्तियों से ‘उत्कल’ और ‘बंग’ को हटा दिया है। 

आपको बता दें कि स्कूली किताबों में राष्ट्रागान को लेकर हुई गलती को गंभीरता से लिया जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चों को स्कूल में इसे पढ़ाया जाता है।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशSchool Educationchildराष्ट्रगानकांग्रेसBJPCongress
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर