लाइव न्यूज़ :

जमीयत उलेमा-ए-हिंद की अमित शाह को धमकी, कहा-"CAA वापस नहीं लिया गया तो शाह कोलकाता एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकल पाएंगे"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2019 02:47 IST

सिद्दीकुल्ला चौधरी ने कहा कि हम हिंसक विरोध में विश्वास नहीं करते हैं, लेकिन हम सीएए और नेशनल रजिस्टर ऑफ़ सिटिज़न्स को लागू होने से रोकने के लिए हर हाल में विरोध करेंगे।  

Open in App
ठळक मुद्देचौधरी ने कहा कि विवादास्पद कानून मानवता और देश के नागरिकों के खिलाफ है। उन्होंने कहा, “हम उसे (शाह) शहर के हवाई अड्डे से बाहर जाने की अनुमति नहीं दे सकते।

पश्चिम बंगाल के मंत्री और जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राज्य अध्यक्ष, सिद्दीकुल्ला चौधरी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कोलकाता का दौरा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जब तक की वह नागरिकता संशोधन अधिनियम को वापस नहीं ले लेते हैं।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक.  चौधरी ने कहा कि विवादास्पद कानून मानवता और देश के नागरिकों के खिलाफ है। उन्होंने कहा, “हम उसे (शाह) शहर के हवाई अड्डे से बाहर जाने की अनुमति नहीं दे सकते। हम वहां एक लाख लोगों को इकट्ठा कर सकते हैं।" यह बात सिद्दीकुल्ला चौधरी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही है। हालांकि, राज्य के पुस्तकालय सेवा मंत्री ने दावा किया कि संगठन का आंदोलन लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण होगा।

उन्होंने कहा, "हम हिंसक विरोध में विश्वास नहीं करते हैं, लेकिन हम निश्चित रूप से सीएए और नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर (एनआरसी) को हर हाल में लागू होने से रोकने का प्रयास करेंगे।  मंत्री ने कहा कि भाजपा को पहले ही बंगाल के लोग खारिज कर चुके हैं। उन्होंने कहा, "अभी कोलकाता सहित पूरे देश में चल रहे विरोध प्रदर्शन इस बात का गवाह है।"

चौधरी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी  "घृणा और विभाजन की राजनीति" कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “वे (मोदी और शाह) क्या कर रहे हैं, लोगों पर एक के बाद एक करके अपना एजेंडा थोप रहे हैं। वे चर्चा में विश्वास नहीं करते हैं, वे बातचीत में विश्वास नहीं करते हैं।"

टॅग्स :अमित शाहकोलकातापश्चिम बंगालकैब प्रोटेस्टएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया