लाइव न्यूज़ :

Women's Junior Asia Cup Hockey Tournament: गोल ही गोल?, गत चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-1 से हराया, मुमताज खान ने किए 4 गोल,  कनिका सिवाच और दीपिका की हैट्रिक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2024 09:40 IST

Women's Junior Asia Cup Hockey Tournament: भारत सोमवार को अपने दूसरे ग्रुप गेम में मलेशिया से भिड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देअगले साल सैंटियागो में होने वाले जूनियर विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीद है।भारत ने पूरे मैच में दबदबा बनाये रखा और आराम से जीत दर्ज की।सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों टीम को विश्व कप में सीधे प्रवेश मिलेगा। 

Women's Junior Asia Cup Hockey Tournament: मुमताज खान के चार गोल के अलावा कनिका सिवाच और दीपिका की हैट्रिक की मदद से गत चैंपियन भारत ने रविवार को यहां महिला जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में बांग्लादेश को 13-1 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। पूल ए के मैच में विजेता टीम के लिए मुमताज (27वें, 32वें, 53वें, 58वें), कनिका (12वें, 51वें, 52वें), दीपिका (7वें, 20वें, 55वें), मनीषा (10वें), ब्यूटी डुंग डुंग (33वें) और उप कप्तान साक्षी राणा (43वें) ने गोल दागे जबकि बांग्लादेश की ओर से ओरपिता पाल (12वें) ही एकमात्र गोल करने वाली खिलाड़ी रहीं। भारत ने पूरे मैच में दबदबा बनाये रखा और आराम से जीत दर्ज की।

भारत सोमवार को अपने दूसरे ग्रुप गेम में मलेशिया से भिड़ेगा। टीम यहां अपना खिताब बचाने के अलावा अगले साल चिली के सैंटियागो में होने वाले जूनियर विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करने की भी उम्मीद कर रही है। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों टीम को विश्व कप में सीधे प्रवेश मिलेगा। 

टॅग्स :हॉकी इंडियाबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?