लाइव न्यूज़ :

बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला पहलवानों ने सरकार के सामने रखी नई मांग

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 3, 2023 13:27 IST

बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला पहलवानों ने यौन शोषण की घटनाओं पर रोकथाम के लिए सरकार से नई मांगी रखी है।

Open in App
ठळक मुद्देबृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला पहलवानों ने रखी नई मांग महिला पहलवानों ने कहा कि खेल के दौरान एक अभिभावक को साथ जाने की अनमुति मिलेखेल संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों में महिलाओं की संख्या बढ़ायी जानी चाहिए

दिल्ली: भारतीय महिला पहलवानों ने मांग की है कि उनके साथ एक अभिभावक को जाने की अनमुति मिलनी चाहिए और खेल संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों में महिलाओं की संख्या बढ़ायी जानी चाहिए। महिला पहलवानों ने यौन शोषण की घटनाओं पर रोकथाम के लिए ये मांगी रखी हैं। 

हाल ही में भारतीय कुश्ती महांसघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आधा दर्जन महिलाओं ने यौन शोषण की शिकायत पुलिस में दर्ज करायी थी। महिला एवं पुरुष पहलवानों ने कई हफ्ते तक बृजभूषण की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया था।

बृजभूषण शरण सिंह भाजप के सांसद हैं। बृजभूषण के खिलाफ एफआईआर कराने के लिए पहलवानों को सुप्रीमकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा था। बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के आरोपों के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय कुश्ती संघ ने भी मामले की निष्पक्ष जाँच की माँग की थी।

पुलिस में दर्ज शिकायत में कुछ महिला पहलवानों ने आरोप लगाया है कि बृजभूषण से विभिन्न कालखण्ड में महिला खिलाड़ियों को अशोभनीय तरीके से छुआ और कुछ खिलाड़ियो को अशोभनीय तरीके से पकड़ा था। यदि बृजभूषण शरण पर लगाए गए आरोप अदालत में साबित हो जाने पर उन्हें तीन साल तक की सजा हो सकती है। 

मीडिया को दिए विभिन्न साक्षात्कार में बृजभूषण शरण सिंह ने उनपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया। बृजभूषण सिंह के अनुसार आरोप लगाने वाली महिला पहलवान हरियाणा के एक कांग्रेस नेता के इशारे पर उनके ऊपर आरोप लगा रही हैं ताकि कुश्ती संघ पर कब्जा किया जा सके। बृजभूषण शरण ने यह आरोप भी लगाया कि हरियाणा के कुछ पदक विजेता पहलवान कुश्ती संघ द्वारा बनाए गए नए नियमों के तहत राष्ट्रीय स्तर के ट्रायल में भाग नहीं लेना चाहते इसलिए वो उन्हें निशाना बना रहे हैं।

टॅग्स :बृज भूषण शरण सिंहविनेश फोगाटसाक्षी मलिकMinistry of Sports
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मंच पर मुंह के बल गिरे WFI के पूर्व चेयरमैन बृजभूषण सिंह, यूजर्स ने भाजपा नेता की उड़ाई खिल्ली

भारतब्रज भूषण शरण सिंह जी की उपस्थिति में अयोध्या की राष्ट्र कथा बनी विचार और चेतना का मंच, 6 जनवरी कथा का पाँचवाँ दिन

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतदेश की पहली इंडियन पिकल बॉल लीग का शुभारंभ, 6 टीमें कर रही हैं प्रतिभाग, सीएम ने रेखा गुप्ता ने ट्रॉफी का किया अनावरण

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील