इतिहास रचने और भविष्य संवारने में सक्षम हैं महिलाएं: राहुल

By भाषा | Published: March 8, 2021 01:01 PM2021-03-08T13:01:52+5:302021-03-08T13:01:52+5:30

Women are able to create history and shape the future: Rahul | इतिहास रचने और भविष्य संवारने में सक्षम हैं महिलाएं: राहुल

इतिहास रचने और भविष्य संवारने में सक्षम हैं महिलाएं: राहुल

नयी दिल्ली, आठ मार्च कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को कहा कि महिलाएं इतिहास रचने और भविष्य संवारने में सक्षम हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘महिलाएं पूरे विनीत भाव से इतिहास रचने और भविष्य संवारने में सक्षम हैं। कोई अपको रोकने नहीं पाए।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने महिला दिवस पर ट्वीट किया, ‘‘ महिलाओं की आवाज को ज्यादा से ज्यादा जगह मिलना महिला सशक्तिकरण की नींव है। जितनी ज्यादा महिला जनप्रतिनिधि, वकील, पायलट, उद्यमी, सैनिक, डॉक्टर, शिक्षक, लेखक, पत्रकार, खिलाड़ी, कलाकार...होंगी, ये दुनिया उतनी ही खूबसूरत और सशक्त लगेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे गर्व है कि हमारे देश में स्थानीय निकायों में महिलाओं के नेतृत्व को कांग्रेस की नीतियों ने मजबूती दी। हमारे देश के महिला नेतृत्व ने दुनिया को दिखाया कि महिला सरपंच, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री देश को कितना शक्तिशाली व सुंदर तरीके से नेतृत्व देती हैं।’’

कांग्रेस की महिला इकाई की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हम स्त्री-पुरुष और पीढ़ी की समानता को अपना लक्ष्य बनाएं। महिलाओं की भागीदारी के बिना कोई बदलाव नहीं हो सकता। समान स्वर, समान भागीदारी और समान अधिकार इसमें प्रमुख हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Women are able to create history and shape the future: Rahul

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे