लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद में छत पर मिली ड्रम में रखी महिला की लाश

By भाषा | Updated: January 30, 2021 21:02 IST

Open in App

फरीदाबाद (हरियाणा), 30 जनवरी फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ स्थित चावला कॉलोनी में शनिवार को एक मकान की छत पर ड्रम में रखी महिला की लाश मिली। ड्रम को बंद करने के लिए पीओपी का इस्तेमाल किया हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान के शवगृह में भिजवा दिया है।

थाना शहर प्रभारी सुदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने मकान मालिक के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

जानकारी के अनुसार चावला कॉलोनी निवासी भूपेंद्र वशिष्ठ के मकान की तीसरी मंजिल पर एक खाली ड्रम रखा हुआ था, अचानक छत से बदबू आने पर भूपेंद्र ने पड़ोसियों के सहयोग से ड्रम की जांच की तो पता चला कि ड्रम में शव पड़ा है।

पड़ोसियों ने पुलिस को तुरंत सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ड्रम में पॉलीथिन में पैक कर रखे शव को बाहर निकाला और लोगो से पूछताछ की तो पता चला कि पिछले मकान में एक नेपाली मूल का किरायेदार रहता था और कुछ दिन पहले मकान छोड़ कर चला गया था। उसका नाम राहुल बताया जा रहा है।

मकान मालिक के पास से मिले राहुल के आधार कार्ड से पता चला कि वह अपनी पत्नी नेहा के साथ रहता था।

मकान मालिक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि मकान छोड़ कर जाते समय राहुल से उसकी पत्नी नेहा के बारे में पूछा, तो उसने कहा था कि वह उसे गांव छोड़ आया है।

थाना शहर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम