लाइव न्यूज़ :

केरल में कोरोना वायरस से संक्रमित महिला ने एंबुलेंस में बच्ची को दिया जन्म

By भाषा | Updated: February 21, 2021 19:58 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 21 फरवरी केरल के मलप्पुरम जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 26 वर्षीय एक महिला ने अस्पताल ले जाए जाने के दौरान रास्ते में एंबुलेंस में बच्ची को जन्म दिया।

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि जच्चा-बच्चा, दोनों स्वस्थ हैं। महिला, पड़ोसी राज्य तमिलनाडु की रहने वाली है।

यह तीसरी ऐसी घटना हैं, जिसमें कोराना वायरस से संक्रमित किसी महिला ने केरल एम्बुलेंस नेटवर्क फॉर इंजर्ड विक्टिम्स (केएएनआईवी-108) वाहन में बच्चे को जन्म दिया है।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने एम्बुलेंस के आपातकालीन देखभाल कर्मचारियों को बधाई दी, जिन्होंने समय पर मां और बच्ची का जीवन बचाने के लिए विशेषज्ञ सेवा प्रदान की।

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, महिला को प्रसव के लिए सुबह में पेरिंथलमन्ना अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने पर डॉक्टरों ने विशेषज्ञ देखभाल के लिए उसे मंजेरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजने का निर्देश दिया। वहां, ले जाए जाने के दौरान रास्ते में महिला को प्रसव पीड़ा हुई। एम्बुलेंस के कर्मचारियों ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया और उसी के अंदर प्रसव कराने का इंतजाम किया।

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि एक बच्ची के जन्म के बाद उन्होंने जच्चा-बच्चा का प्राथमिक उपचार किया और शीघ्र बाद मां और नवजात शिशु को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।

इससे पहले, मलप्पुरमंद कासरगोड में, कोरोना वायरस संक्रमित दो महिलाओं ने एम्बुलेंस में बच्चों को जन्म दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम