लाइव न्यूज़ :

एंबुलेंस नहीं मिलने पर गर्भवती महिला ने बस में दिया बच्चे को जन्म, शिवराज सरकार की बीमार है स्वास्थ्य व्यवस्था?

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 17, 2018 10:03 IST

मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के छतरपुर में एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने के बाद सामुदायिक केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

Open in App

भोपाल, 17 जुलाईः मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार सूबे की स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी पर चलने के भले ही लाख दावे कर ले, लेकिन बीती रात जो मामला सामने आया है उसने हर किसी को चौंका दिया है। दरअसल, एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने के दौरान एंबुलेंस नहीं मिली और उसे बस से अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही महिला ने बस में बच्चे को जन्म दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के छतरपुर में एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने के बाद सामुदायिक केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हैरानी की बात ये है कि प्रसव पीड़ा से परेशान महिला के लिए सामुदायिक केंद्र की ओर से उसके लिए एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं की गई। इसके बाद परिजन महिला को बस से लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसने बच्चे को जन्म दिया।   

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, गर्भवती महिला के पति ने बताया कि वह पत्नी को सामुदायिक केंद्र लेकर गया था, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां अस्पताल से एंबुलेंस की मांग करने के बावजूद भी व्यवस्था नहीं करवाई गई। इसके बाद वह थक हारकर बस से पत्नी को लेकर गया। खबरों के अनुसार, बस में बच्चे के जन्म लेने के बाद जिला अस्पताल पहुंची महिला की तबीयत ठीक बताई जा रही है और बच्चा भी स्वस्थ है। वहीं, अस्पताल की इस लापरवाही के चलते अभी तक प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है और न ही एंबुलेंस को लेकर वजह पूछी गई है। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील