लाइव न्यूज़ :

UP: गर्भवती महिला का आधार कार्ड नहीं होने पर डॉक्टर ने भगाया, अस्पताल के गेट पर दिया बच्चे को जन्म

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 30, 2018 10:16 IST

रायबरेली जिले के निवासी चंदा जौनपुर जिले के शाहगंज रेलवे स्टेशन के पास एक अस्थायी झोपड़ी बनाकर पूरे परिवार के साथ रहती है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के जौनपुर के शाहगंज में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां सोमवार (29 जनवरी) को राजकीय पुरुष चिकित्सालय में प्रसव दर्द से कराह रही एक गरीब महिला अस्पताल आई थी, जिसे अस्पताल प्रशासन ने यह कहते हुए भर्ती नहीं किया कि उसके पास बैंक खाता और आधार कार्ड नहीं हैं।

इसके बाद महिला ने प्रवस पीड़ा से परेशान अस्पताल के दरवाजे पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। शुक्र है कि जज्जा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। अस्पताल की लापरवाहीपूर्ण हरकत के बाद स्थानीय नागरिकों में आक्रोश व्याप्त हो गया और चिकित्सालय में पहुंचकर लोगों ने हंगामा किया तो जच्चा-बच्चा को उपचार के लिए भर्ती किया गया।

रायबरेली जिले के निवासी चंदा जौनपुर जिले के शाहगंज रेलवे स्टेशन के पास एक अस्थायी झोपड़ी बनाकर पूरे परिवार के साथ रहती है। वह अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए सड़क व गलियों में फेके गये कबाड़ को एकत्रीत करके बेचने का काम करती है।सोमवार को उसे प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन उसको लेकर शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर ले गए। चिकित्सालय के स्टाफ ने बैंक खाता और आधार कार्ड मांगा, लेकिन उसके पास दोनों नहीं थे। इसके कारण चिकित्साकर्मियों ने उसे अस्पताल में भर्ती नहीं किया। वह वापस लौटने लगी तो चिकित्सालय के बाहर सड़क पर उसने एक बच्चे की जन्म दे दिया। यह नाजारा देख वहां पर भारी भीड़ एकत्रित हो गयी और जमकर हंगामा काटा।

टॅग्स :महिला प्रसवगर्भावस्था
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

स्वास्थ्यदंपतियों के बांझपन में पुरुषों की अहम भूमिका, वैज्ञानिक अध्ययन से हुआ खुलासा, पता लगाना संभव

बॉलीवुड चुस्कीRandeep Hooda-Lin Laishram: रणदीप हुड्डा बनेंगे पिता, पत्नी लिन लैशराम संग शेयर की फोटो

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

क्राइम अलर्टमहाराष्ट्र में मां की ममता हुई शर्मसार! 19 साल महिला ने चलती बस में दिया बच्चे को जन्म, फिर फेंका खिड़की से बाहर, मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील