लाइव न्यूज़ :

शादी के 10 महीने बाद महिला ने की आत्महत्या,ससुरालवालों पर महिला को मोटा कहकर परेशान करने का आरोप

By भाषा | Updated: November 28, 2021 16:10 IST

Open in App

पलक्कड़ (केरल), 28 नवंबर पलक्कड़ में एक महिला ने शादी के 10 महीने बाद अपने ससुराल में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

महिला की मां और भाई ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि उसका (महिला) पति और ससुराल के लोग महिला को मोटा होने की वजह से परेशान करते थे और गर्भवती नहीं होने का ताना मारते थे।

महिला की मां ने कहा कि उनकी बेटी को यह ताना दिया जा रहा था कि वह मोटी है इसलिए गर्भवती नहीं हो सकती इसलिए वह हमेशा वजन कम करने के तरीके आजमाती रहती थी। महिला के भाई ने दावा किया कि उनकी बहन के शरीर के बारे में टिप्पणी (बॉडी शेमिंग) कर उन्हें बुरा महसूस कराया जा रहा था, जिससे तंग आकर उन्होंने आत्महत्या कर ली।

पीड़िता की मां का आरोप है कि शव को एम्बुलेंस में रखकर ससुराल से उनके पास भेज दिया गया और यहां तक कि उनकी बेटी का पति तक साथ में नहीं आया। इसी बीच पुलिस ने बताया कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रहे हैं। यह घटना 25 नवंबर को रात में हुई।

मनकारा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जांच शुरू की गई है और पोस्टमॉर्टम किया गया है और ऐसा पाया गया कि यह आत्महत्या का मामला है। अधिकारी ने बताया कि एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें महिला ने यह भयानक कदम उठाने के पीछे किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। अधिकारी ने बताया कि ससुरालवालों ने आरोपों से इनकार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं