लाइव न्यूज़ :

कोकीन तस्करी मामले में पकड़ी गयी महिला, अब तक आठ लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 9, 2021 10:46 IST

Open in App

कोलकाता, नौ मार्च भाजपा नेताओं की संलिप्तता से जुड़ी कोकीन बरामदगी के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि यह महिला भाजपा नेता राकेश सिंह के लिए काम करती थी। उसकी उम्र 25-26 साल के करीब है।

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला मादक पदार्थ के तस्कर से कोकीन कथित तौर पर खरीदती थी।

उन्होंने कहा, ‘‘न्यू अलीपुर में मादक पदार्थ बरामदगी मामले में हमने एक महिला को गिरफ्तार किया है। राकेश सिंह ने मादक पदार्थ के तस्करों से कोकीन खरीदने के लिए महिला को जिम्मेदारी दी थी।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘वह 9500 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से कोकीन खरीदती थी और उसे राकेश सिंह को सौंप देती थी। हम पता लगा रहे हैं कि क्या वह गिरोह के अन्य तस्करों के साथ भी जुड़ी थी। हमने न्यू टाउन में महिला को उसके आवास से गिरफ्तार किया।’’

मादक पदार्थ पर नियंत्रण संबंधी एनडीपीएस कानून के तहत महिला पर मामला दर्ज किया गया है। मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

भाजपा नेता पामेला गोस्वामी को उसके दोस्त प्रवीर कुमार डे और निजी सुरक्षा गार्ड सोमनाथ चटर्जी के साथ पिछले महीने दक्षिण कोलकाता के न्यू अलीपुर इलाके में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने गोस्वामी की कार से कथित तौर पर 90 ग्राम कोकीन बरामद की थी।

उनके बयान के आधार पर भाजपा की प्रदेश कमेटी के सदस्य राकेश सिंह और उनके साथ जा रहे एक अन्य व्यक्ति को पूर्वी वर्धमान जिला में गलसी से गिरफ्तार किया गया।

औरफैनगंज रोड इलाके से राकेश के करीबी सहयोगी को भी पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद