लाइव न्यूज़ :

महिला ने युवक पर लगाया शादी के लिए धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप

By भाषा | Updated: December 11, 2020 17:10 IST

Open in App

हरदोई (उप्र),11 दिसंबर उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की एक युवती ने पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई है कि एक युवक उस पर शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है।

पुलिस ने बताया कि शाहाबाद कोतवाली इलाके के एक गांव की एक युवती ने अपने ही गांव के युवक आजाद पर आरोप लगाया कि करीब दो साल से उसके आजाद से संबंध हैं और जब 30 नवम्बर को वे शादी करने के लिए हरदोई कचहरी में पहुंचे तो युवक ने उससे धर्म परिवर्तन करने को कहा।

उन्होंने कहा कि महिला ने आरोप लगाया है कि जब उसने धर्म परिवर्तन करने से मना कर दिया तो युवक उसे कचहरी में छोड़कर चला गया।

उन्होंने कहा कि युवती का आरोप है कि आजाद शादी के नाम पर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था और अब वह उसकी फोटो सार्वजनिक करने की धमकी दे रहा है।

पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि इस मामले में तत्काल प्रभावी कार्रवाई के आदेश पुलिस को दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?