लाइव न्यूज़ :

मोदी के शपथ ग्रहण समारोहः खाने में दाल रायसीना-राजभोग, शामिल होंगे करीब 8,000 अतिथि

By भाषा | Updated: May 29, 2019 21:04 IST

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मेजबानी वाले रात्रि भोज में विदेशी गणमान्य लोगों को राष्ट्रपति भवन रसोई का खास व्यंजन ‘दाल रायसीना’ परोसी जाएगी। राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता अशोक मलिक ने बुधवार को बताया कि शपथ ग्रहण समारोह करीब डेढ़ घंटे का होगा और इसके बाद ‘बिमस्टेक’ देशों के नेताओं के अलावा उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री सहित लगभग 40 गणमान्य लोगों को रात्रि भोज दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देबांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद, श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना, नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली, म्यामां के राष्ट्रपति यू विन माइंत और भूटान के प्रधानमंत्री लोटये शेरिंग ने भी समारोह में शरीक होने की पुष्टि की है।मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह में बृहस्पतिवार को वीवीआईपी सहित 8,000 अतिथि शामिल होंगे। यह अब तक की सर्वाधिक संख्या होगी। '

प्रधानमंत्री और उनकी मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मेजबानी वाले रात्रि भोज में विदेशी गणमान्य लोगों को राष्ट्रपति भवन रसोई का खास व्यंजन ‘दाल रायसीना’ परोसी जाएगी। राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता अशोक मलिक ने बुधवार को बताया कि शपथ ग्रहण समारोह करीब डेढ़ घंटे का होगा और इसके बाद ‘बिमस्टेक’ देशों के नेताओं के अलावा उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री सहित लगभग 40 गणमान्य लोगों को रात्रि भोज दिया जाएगा।

मलिक ने कहा, ‘‘यह पहली बार है जब 8,000 अतिथि शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होंगे, जो बृहस्पतिवार शाम सात बजे से रात साढ़े आठ बजे तक चलेगा। ’’ उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला यह सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा।

अब से पहले, इस तरह के समारोहों में 4,500-5,000 अतिथि शरीक हुए थे। अधिकारी ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होने वाले अतिथियों के लिए ‘‘पनीर टिक्का’’ जैसे हल्के जलपान की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि रात्रिभोज में ‘दाल रायसीना’ जैसा व्यंजन परोसा जाएगा। दाल रायसीना बनाने में इस्तेमाल की जानी वाली मुख्य चीजें लखनऊ से मंगाई गई हैं। इसे करीब 48 घंटे तक पकाया जाता है। प्रवक्ता ने बताया कि दाल रायसीना की तैयारी मंगलवार को शुरू की गई थी।

‘‘बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग उपक्रम ’’ (बिमस्टेक) देशों के नेताओं ने प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होने की पुष्टि की है। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ और किर्गिज गणराज्य के राष्ट्रपति सोरोनबे जीनबेकोव ने भी इस कार्यक्रम में शरीक होने की पुष्टि की है।

बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद, श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना, नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली, म्यामां के राष्ट्रपति यू विन माइंत और भूटान के प्रधानमंत्री लोटये शेरिंग ने भी समारोह में शरीक होने की पुष्टि की है।

थाईलैंड के विशेष दूत जी. बूनराच अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर