लाइव न्यूज़ :

विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के पिता ने कहा- बालाकोट में मारे गए 300 आतंकी, बताया पूरा प्लान

By विकास कुमार | Updated: April 4, 2019 21:02 IST

सिम्हाकुट्टी वर्तमान ने कहा कि हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती पाकिस्तान के F-16 विमान और अमराम मिसाइल थे. विंग कमांडर अभिनंदन के पिता के मुताबिक, भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान का ध्यान भटकाने के लिए अपने 7 मिराज-2000 विमानों को बहावलपुर की तरफ भेजा जहां जैश-ए-मोहम्मद का हेडक्वार्टर है.

Open in App
ठळक मुद्देसिम्हाकुट्टी वर्तमान ने कहा कि हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती पाकिस्तान के F-16 विमान और अमराम मिसाइल थे.उन्होंने कहा कि हमने 1971 वॉर के बाद पहली बार एलओसी को क्रॉस किया. इस हमले के लिए स्पाइस-2000 लेज़र गाइडेड बम का इस्तेमाल किया गया था.

विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के पिता ने आइआइटी मद्रास के डिफेंस स्टडीज के छात्रों को बुधवार को बताया  कि बालाकोट में भारतीय वायु सेना के एयरस्ट्राइक में 250 से 300 आतंकी मारे गए थे. उन्होंने साथ ही कहा कि यह उनके द्वारा किया गया स्थित का आंकलन है, और आने वाले चंद महीनों में सटीक जानकारी सामने आ जाएगी. सिम्हाकुट्टी वर्तमान विंग कमांडर अभिनंदन के पिता हैं. और रिटायर्ड एयर मार्शल हैं. 

उन्होंने कहा कि वायु सेना द्वारा एयरस्ट्राइक तब किया गया जब अधिकतर आतंकी कैंप के भीतर थे. इकॉनोमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, उन्होंने कहा कि इस हमले के लिए स्पाइस-2000 लेज़र गाइडेड बम का इस्तेमाल किया गया था. रिटायर्ड एयर मार्शल के मुताबिक, ढांचागत नुकसान ज्यादा भले ही नहीं हुआ हो लेकिन बम के फ्यूज में हुई देरी से अधिकतम क्षति सुनिश्चित की गई थी. 

सिम्हाकुट्टी वर्तमान ने कहा कि हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती पाकिस्तान के F-16 विमान और अमराम मिसाइल थे. अभिनंदन के पिता के मुताबिक, भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान का ध्यान भटकाने के लिए अपने 7 मिराज-2000 विमानों को बहावलपुर की तरफ भेजा जहां जैश-ए-मोहम्मद का हेडक्वार्टर है. 

पाकिस्तान ने भी अपने विमान उसी ओर भेजे लेकिन ठीक उसी समय भारतीय वायु सेना द्वारा बालाकोट में हमले के लिए बाकी विमानों को भेज दिया गया. जिससे पाकिस्तान पूरी तरह चूक गया. अभिनंदन वर्तमान के पिता का बयान वायु सेना के सटीक प्लानिंग से हमें परिचित कराता है. उनके मुताबिक इस पूरे हमले में सिविलियन को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हो इसको लेकर पूरी एहतियात बरती गई. 

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमने 1971 वॉर के बाद पहली बार एलओसी को क्रॉस किया. 

हाल ही में आई द प्रिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बालाकोट में वायु सेना द्वारा किए गए एयरस्ट्राइक में 4 स्पाइस-2000 बम बिल्कुल अपने निशाने पर गिरे थे और उपग्रह द्वारा ली गईं तस्वीरें इसका प्रमाण है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि कूल 6 बम गिराए गए थे. स्पाइस-2000 बम का कूल भार 990 किजी होता है जिसमें विस्फोटक 95 किलोग्राम होता है. 

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकअभिनंदन वर्तमानपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने F-16 सहित 12 विमान खोए, IAF चीफ एपी सिंह

भारतPulwama attack 6th anniversary: पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि?, पीएम मोदी और अमित शाह ने वीरों को किया याद...

भारत2019 पुलवामा आतंकी हमले के आरोपी की जम्मू अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत

भारतपुलवामा हमले के बाद भारत के एक सख्त कदम से बर्बाद हुआ पाकिस्तान, पाक मंत्री ने संसद में स्वीकार किया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर